{"_id":"6ac266370f33c523650da57c","slug":"athletes-displayed-their-prowess-at-the-provincial-sports-competition-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105565-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल बच्चे स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में चल रही प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। विद्यालय परिसर में दिनभर खेल प्रतियोगिताओं को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
प्रधानाचार्य पंकज चौहान ने बताया कि अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सैद नगली के यश प्रथम, अमरपुर काशी के युवराज द्वितीय और गढ़ी के अस्मित तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में यश प्रथम, असमौली के चंदन द्वितीय और अमरपुर काशी के अंशुल तृतीय, 400 मीटर दौड़ में बाबरी के शिवम प्रथम, यशपाल हरियाल द्वितीय और चेतन बैरा तृतीय रहे।
अंडर-19 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में पहासू के निशांत प्रथम, हजरतनगर के सूर्यांश द्वितीय और अमरपुर काशी के अर्जुन तृतीय रहे। 800 मीटर में निशांत प्रथम, सैद नगली के अमनपाल द्वितीय और चरथावल के परमजीत तृतीय रहे। छह हजार मीटर दौड़ में पहासू के रामजीत प्रथम और अमरपुर काशी के अर्जुन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में कल्पना अमरपुर प्रथम रहीं।
विज्ञापन
गोला फेंक अंडर-19 वर्ग में यथार्थ प्रथम और याशु द्वितीय रहे। अंडर-17 में पहासू के कार्तिक प्रथम, छितावर के प्रियांशु द्वितीय और गोहावर के अभिषेक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सोनम प्रथम, कशिश द्वितीय और गढ़ी की सिद्धि भारद्वाज तृतीय रहीं।
प्रधानाचार्य पंकज चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। आज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में देश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं बताया कि प्रतियोगिता का समापन आज सोमवार को होगा।