फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atal ji's life is a symbol of determination, service and dedication: Vivek Rastogi

जीवन संकल्प, सेवा और समर्पण का प्रतीक है अटल जी का जीवन : विवेक रस्तोगी

Sun, 17 Aug 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Atal ji's life is a symbol of determination, service and dedication: Vivek Rastogi
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शनिवार को विश्वविद्यालय रोड स्थित दुष्यंत कुमार विमर्श वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। दुष्यंत कुमार फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि अटल जी का जीवन संकल्प, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। अटल जी का पर्यावरण के प्रति दृष्टिकोण बहुत व्यापक रहा। उनका विचार था कि राष्ट्र निर्माण केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि संस्कारों से होता है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी व पूर्व महापौर सुशील गुर्जर ने पौधरोपण किया। अवनीश त्यागी ने कहा कि यह समय अटल जी के विचारों को जीवन में उतारने का है।
विज्ञापन

फाउंडेशन के सचिव डॉ. राहुल त्यागी ने महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी को भगवान श्रीकृष्ण का सुंदर विग्रह भेंट किया। इस अवसर पर पार्षद डॉ. अनुराधा, अशोक कुमार, धर्मेंद्र नागर, हिमांशु त्यागी, गालवीय त्यागी, अभिषेक ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed