फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atal bihari vajpeyee felt UP road like swings of Sawan and answered Indira Gandhiin this way

जब अटल जी को यूपी की सड़कों पर आया था सावन के झूलों जैसा आनंद, इंदिरा गांधी को यूं दिया था जवाब

Thu, 16 Aug 2018 11:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 16 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Atal bihari vajpeyee felt UP road like swings of Sawan and answered  Indira Gandhiin this way
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala

नब्बे के दशक में वाजपेयी जी चुनावी जनसभा को संबोधित करने यूपी के देवबंद पहुंचे थे। यहां बदहाल सड़कों पर उन्होंने व्यंग करते हुए कहा था कि मुझे यहां सावन के झूलों जैसा आनंद आया। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जनसंघ को पांच मिनट में ठीक करने के ब्यान पर भी अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जनसभा में ऐसा जवाब दिया था जो आज भी लोग नहीं भूलते। जानें क्या था यह दिलचस्प वाकया :-

विज्ञापन

 

मैंने कभी सावन का झूला तो नहीं झूला, लेकिन रुड़की से यहां तक आते-आते वो कमी भी पूरी हो गई। मुझे गाड़ी में बैठे-बैठे सावन के झूलों जैसा आनंद आया। यहां सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। यह व्यंग्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1995 में देवबंद में आयोजित एक चुनावी जनसभा में यूपी की बदहाल सड़कों पर किया था।वाकया उत्तराखंड के गठन से पहले का था।

उस समय हरिद्वार और सहारनपुर एक ही लोकसभा सीट थी। हरपाल साथी यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। उनकी चुनावी जनसभा के लिए देवबंद के एचएवी इंटर कालेज में विशाल मंच बनाया गया था। मंच पर आते ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पहले शब्द यही थे 'अरे मुझे तो पता ही नहीं चला कि कब रुड़की से देवबंद पहुंच गया हूं। अरे यहां सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क?' 

उस जनसभा में मंच का संचालन कर रहे भाजपा नेता दीपकराज सिंघल बताते हैं कि जनसभा के बाद उनके घर पर वाजपेयी जी का लंच था। जब कार्यकर्ता उनके पास पानी का बड़ा गिलास लेकर पहुंचे तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा गिलास महाराज रात में दूध के समय भी ऐसे ही दर्शन देना।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मिनट में तो अपनी जुल्फें भी नहीं संवार पाओगी इंदिरा जी

Atal bihari vajpeyee felt UP road like swings of Sawan and answered  Indira Gandhiin this way
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala

वहीं उस समय जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार त्यागी पुरानी याद ताजा करते हुए बताते हैं कि वाजपेयी जी का उनके गांव कुरड़ी में 21 राइफलों से स्वागत हुआ था। वाजपेयी जी चार घंटे कुरड़ी में रहे जहां उन्होंने बडे़ बुजुर्गों से बातें भी की थी। यहां पर वाजपेयी जी को उनके द्वारा 3.51 लाख रुपये की थैली भी भेंट की गई थी। 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जनसंघ को पांच मिनट में ठीक करने के बयान पर अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जनसभा इसका जवाब यूं दिया, 'इंदिरा जी आप जनसंघ को पांच मिनट में ठीक करने की बात कहती हैं। अरे पांच मिनट में तो आप अपनी जुल्फें भी ठीक  नहीं कर पाएंगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed