फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   At the Kinnar conference, Dariba gave omen

किन्नर सम्मेलन में दरीबे ने दिया शगुन

Sat, 25 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
At the Kinnar conference, Dariba gave omen
महासम्मेलन में पूजन करते किन्नर।
मेरठ। कंकरखेड़ा में किन्नरों का महाकुंभ लगा है। राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन में दरीबे ने आगंतुक किन्नरों को शगुन दिया। विभिन्न प्रदेशोें से आए सैकड़ों किन्नरों को अपनी परंपरानुसार कत्था, थाली और साबुन बांटे। रातभर पंडाल में लोकगीतों के साथ बॉलीवुड गानों पर किन्नरों ने जश्न मनाया। वहीं, आज श्रद्धापुरी स्थित मंदिर में कलश यात्रा के बाद घंटा चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

कई प्रदेश के विभिन्न दरीबे से आई गद्देदार और उनकी टोलियाें को माई हूरी की रोटी करने वाली विमला किन्नर दौराला-कंकरखेड़ा ने शगुन दिया। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल देशी विदेशी पुष्पों से सजाया गया। यहां सैकड़ाें किन्नरों को कत्था, थाली और साबुन दिया गया। आयोजक विमला ने बताया कि परंपरा अनुसार मेहमानों को शगुन दिया जाता हैं। शगुन को किन्नर घर वापसी पर अपने अन्य साथियों को देकर खुशियां मनाते हैं। शाम ढलते ही किन्नरों की महफिल शुरू हुई। यहां विभिन्न प्रदेशों से आए किन्नरों ने अपने अपने क्षेत्र के परंपरागत गीतों पर नृत्य किया। इस बीच बच्चों ने भी पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति दी। कंकरखेड़ा शिव चौक क्षेत्र में आधी रात तक तालियाें की आवाज गूंजती रही।
विज्ञापन

आज निकाली जाएगी कलश यात्रा
सैकड़ों किन्नर आज कलश लेकर भगवान शिव के भजन गाते हुए श्रद्धापुरी स्थित शिव मंदिर में पहुंचेंगे। यहां भगवान शिव की आराधना की जाएगी। पंडित जी को शगुन दिया जाएगा। साथ ही किन्नरों की परंपरा अनुसार मंदिर में घंटा चढ़ाया जाएगा। यह आयोजन शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। किन्नरों ने सुरक्षा के लिए स्वयं प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed