{"_id":"5f12034b8ebc3e639e0b4eba","slug":"at-night-two-encounters-four-miscreants-in-the-leg-meerut-news-mrt4917567125","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों को मारी गोली, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों को मारी गोली, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दो अलग- अलग थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इन दोनों मुठभेड़ में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। आगे देखिए तस्वीरें-
2 of 6
मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि टीपीनगर एवं रेलवे रोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो अलग-अलग मुठभेड़ में गोली लगने से चार बदमाश घायल हो गए। वहीं, एक बदमाश फरार हो गया।
3 of 6
मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
एसओ टीपीनगर दिनेश चंद के अनुसार बागपत रोड पर शनिदेव मंदिर के पास पुलिस टीम रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।इसी दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लगी जबकि तीसरा भाग निकला। घायल बदमाशों ने अपना नाम मनीष उर्फ बंटी निवासी पबरसा दौराला एवं अमित उर्फ छंगा निवासी परीक्षितगढ़ बताया। वहीं, फरार आरोपी अमित निवासी नई बस्ती, टीपीनगर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों ने बृहस्पतिवार को भोला रोड पर ज्वेलरी शॉप लूटने का प्रयास किया था। इसका विरोध करने पर व्यापारी नीरज के सिर में तमंचे की बट और पैर पर चाकू से हमला किया था। बदमाशों ने उक्त वारदात करना कबूल किया। घायल बदमाश मनीष दौराला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसने 2012 में पल्लवपुरम स्थित पेट्रोल पंप से सात लाख की लूट की थी। दोनों बदमाशों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
5 of 6
घायल बदमाश से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, रेलवे रोड एसओ इंद्रपाल सिंह शुक्रवार रात में कर्फ्यू के दौरान जमुनिया बाग तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए और पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें आरोपी मोहित एवं विशाल निवासी माधवपुरम ब्रह्मपुरी घायल हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।