फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   At behest of the in-laws, the wife came to take her husband, inferior substance fed on non-divorce

ससुरालियों के कहने पर पत्नी को लेने आया था शौहर, तलाक न देने पर खिलाया नशीला पदार्थ

Mon, 15 May 2017 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 15 May 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
At behest of the in-laws, the wife came to take her husband, inferior substance fed on non-divorce
तीन तलाक मुद्दा

बागपत में तलाक नहीं देने पर युवक को नशीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। युवक ने कहा ससुरालियों के बुलाने पर ही अपनी बीवी को लेने आया था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। ससुराल वालों ने उस पर दस लाख रुपये देकर समझौता कर तलाक देने का दबाव बनाया था।  

विज्ञापन


मेरठ के सिंभावली गांव निवासी युवक का निकाह ढाई साल पहले बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हुआ था। उसकी पत्नी घर में विवाद रखती है। इसके चलते उनके बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी अपने मायके में आ गई थी। उसने कई बार अपने ससुरालियों से उसको भेजने का आग्रह किया, लेकिन पत्नी को नहीं भेजा। दो दिन पहले ससुरालियों ने फोन करके कहा घर पर आ जाना, उसकी पत्नी को भेजे देंगे। उनके कहने के अनुसार वह शनिवार शाम बीवी को लेने ससुराल आ गया। इसके बाद क्या हुआ आगे पढ़ें...

विज्ञापन

तलाक न देने पर पति को खिलाया नशीला पदार्थ

At behest of the in-laws, the wife came to take her husband, inferior substance fed on non-divorce
तलाक ने देने पर पति को खिलाया नशीला पदार्थ

वहां पर पहुंचते ही ससुरालियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर पत्नी को साथ भेजने से मना कर दिया और दस लाख रुपये में समझौता करने की बात कहकर तलाक देने को कहा। वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे कुछ पदार्थ खिला दिया। उसके खाने के थोड़ी देर बाद ही उसे चक्कर आने लगे। वह एंबुलेंस से किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचा। वहां के चिकित्सकों ने नशीला पदार्थ खिलाने की बात कही। उसका कहना है कि उसकी पत्नी का पहले निकाह जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। बाद में उनका तलाक हो गया था। वह इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed