फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Astha got first position in poem compition

तुलसी जयंती कार्यक्रम में आस्था चौधरी अव्वल

Thu, 08 Aug 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Astha got first position in poem compition
साहित्य संगम परिषद् के तुलसी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कविता पाठ करती छात्रा। - फोटो : MAWANA
मवाना। साहित्य संगम परिषद् के तत्वावधान में तुलसी जयंती मनाई गई। इस मौके पर कविता पाठ कर स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने तुलसी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना तथा डीपीएम स्कूल बहसूमा की दो-दो छात्राओं ने कविताओं का पाठकर महाकवि तुलसी को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिषद् की उपाध्यक्ष व प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी, संरक्षक बीके शर्मा, नरेंद्र कुमार रस्तोगी ने तुलसी के योगदान पर विचार रखे।
विज्ञापन

परिषद् के सचिव कवि संजीव भ्रमर ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि श्रीरामचरित बरनन करि कै, तरि कै तुलसी हमै तारि गए। रत्नावलि के बिरहावलि में, पलभर मै जो खाय पछारि गए। उस रत्ना ने वह मंत्र दियो, तुलसी भवसागर पारि गए। हुलसी की कोख सुधन्य हुई, तुलसी प्रभु रूप निहारि गए। कार्यक्रम में स्प्रिंग डेल्स की आस्था चौधरी को प्रथम, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की अलीजना रिजवी व डीपीएम की ऐश्वर्या सिंह को द्वितीय तथा आर्य कन्या इंटर कॉलेज की अनुराधा तृतीय स्थान पर रही। अतिथियों ने स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओंकार सिंह सिंधू ने की तथा संचालन नरेंद्र कुमार गोयल ने किया। कार्यक्रम में यशपाल सिंह फक्कड़, रणवीर सिंह चौहान, सुरेश चंद आर्य, डालचंद चौहान, अभय गर्ग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed