फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assistant professor sexually assaulted more than 60 students in the name of increasing the number in exams in Meerut

शर्मनाक: असिस्टेंट प्रोफेसर ने नंबर बढ़ाने के नाम पर 60 से ज्यादा छात्रों का किया यौन शोषण, लगे गंभीर आरोप

Wed, 11 May 2022 12:37 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 May 2022 12:37 PM IST
सार

मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने आरोप लगाया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर जबरन हॉस्टल में छात्रों के कमरे में घुस आते थे और छात्रों पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। ऐसा नहीं करने पर छात्रों को आंतरिक परीक्षा में अंक कम करने की धमकी दी जाती थी। वहीं इस पूरे मामले के बाद विवि प्रबंधन सकते में आ गया है।

विज्ञापन
Assistant professor sexually assaulted more than 60 students in the name of increasing the number in exams in Meerut
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के कुछ छात्रों ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आंतरिक परीक्षा में अंक बढ़ाने के नाम पर असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्रों का यौन शोषण किया है। पिछले चार साल में 60 से ज्यादा छात्रों के साथ ऐसा हुआ है। 

विज्ञापन


यह भी आरोप है कि आवाज उठाने वाले छात्रों का कॅरियर बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। छात्रों ने आज दोपहर को विवि गेट पर धरना देने की चेतावनी दी है। इस मामले में कुछ छात्र कृषि विवि के अधिकारियों से मिले। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर पर वार्डन का भी एडिशनल चार्ज है। वह जबरन हॉस्टल में छात्रों के कमरे में घुस आते थे और छात्रों पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर आंतरिक परीक्षा में अंक कम करने की धमकी दी जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गिरफ्तार: गर्भवती प्रेमिका ने आधी रात को जूस मांगा, तो लिव-इन में रह रहे प्रेमी ने दी खौफनाक मौत, 10 घंटे शव के साथ..


उन्होंने बताया कि एक छात्र ने इस उत्पीड़न का खुलासा किया तो अन्य छात्र भी एकजुट हुए हैं। उन्होंने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित करने और उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने कार्रवाई होने तक बुधवार यानी आज से कृषि विवि के गेट पर धरना देने की चेतावनी दी।

आरोपों से अन्य शिक्षक भी हैरान
छात्रों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अन्य शिक्षक भी हैरान हैं। वहीं, प्रबंधन तंत्र भी इस मामले में जानकारी पाने के लिए जुट गया है।

कुछ छात्र आए थे और असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन शोषण के आरोप लगाए, लेकिन लिखित शिकायत नहीं दी है। आरोप गंभीर हैं। छात्र लिखित में शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रविंद्र कुमार, डीन बायोटेक कृषि विवि, मोदीपुरम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed