Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assistant Professor selection examination to be held on the 19th and 20th under strict surveillance

Meerut News: कड़ी निगरानी में 19 और 20 को होगी सहायक आचार्य चयन परीक्षा

Tue, 17 Nov 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Assistant Professor selection examination to be held on the 19th and 20th under strict surveillance
- 17 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, कक्ष निरीक्षकों की भी होगी तलाशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सहायक आचार्य चयन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के सख्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में हुई प्रशिक्षण बैठक में 17 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेट को परीक्षा संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी गई। निर्देश दिए गए कि केंद्रों पर अभ्यर्थियों के साथ कक्ष निरीक्षकों की भी सघन तलाशी ली जाए। किसी को भी मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
यह परीक्षा 19 और 20 नवंबर को होगी। यह दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने परीक्षा संचालन का प्रशिक्षण दिया। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को पेन-पेपर आधारित परीक्षा में ओएमआर शीट पर उत्तर देने होंगे।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि प्रवेश के दौरान फोटोयुक्त पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की जांच के साथ बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों का फोटो और आइरिस स्कैन लिया जाएगा। पहली पाली में सुबह 7:15 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 12:15 बजे से प्रवेश शुरू होगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी। ओएमआर शीट की पैकिंग तक की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed