फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assets worth 19.35 crores of brother of Gotaskar Akbar Banjara seized

Meerut: गोतस्कर अकबर बंजारा के भाई की 19.35 करोड़ की संपत्ति जब्त

Sat, 29 Oct 2022 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 02:15 AM IST
सार

शुक्रवार को सीओ मवाना आशीष शर्मा के नेतृत्व में बहसूमा और फलावदा पुलिस ने समीम बंजारा का फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ले में तीन मकान व एक दुकान जब्त कीं। पुलिस ने 19.35 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया 

विज्ञापन
Assets worth 19.35 crores of brother of Gotaskar Akbar Banjara seized
मेरठ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

असम के कोकराझाल नदी पर उग्रवादियों द्वारा मारे गए मेरठ के फलावदा निवासी गोतस्कर अकबर बंजारा के भाई समीम बंजारा की शुक्रवार को पुलिस ने 19.35 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि गोतस्करी करके धन अर्जित कर यह संपत्ति समीम ने खरीदी थी। गैंगस्टर के तहत बहसूमा के समसपुर मार्ग पर 54 बीघा आम का बाग और फलावदा में तीन मकान जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी गोतस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान बंजारा 21 अप्रैल 2022 को उग्रवादियों के हमले में असम पुलिस की कस्टडी में मारे गए थे। असम पुलिस ने खुलासा किया था कि अकबर बंजारा गोतस्करी करता था। उसका कनेक्शन पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़ा बताया गया था। अकबर ने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस ने गैंगस्टर के तहत अकबर बंजारा की 50 से अधिक संपत्तियां जब्त कर ली।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अकबर के भाई समीम बंजारा का गैंग रजिस्टर्ड किया था। इसमें फलावदा निवासी बाबू खां, मलिया खुर्द तलवंडी सलेम नकोदर जालंधर निवासी रंजीत छिपी और संभलहेडा मीरापुर मुजफ्फरनगर निवासी इकबाल को गैंग में शामिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut: कोरोनाकाल में खाना खिलाया, अब 400 लोगों का धर्मांतरण कराया, खुलासा होते ही मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज

शुक्रवार को सीओ मवाना आशीष शर्मा के नेतृत्व में बहसूमा और फलावदा पुलिस ने समीम बंजारा का फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ले में तीन मकान व एक दुकान जब्त की। इनकी कीमत करीब 1.35 करोड़ रुपये बताई गई। उसके बाद पुलिस टीम बहसूमा के समसपुर गांव में पहुंची। जहां पर उनका 54 बीघा आम का बाग जब्त किया।


अकबर और उसके परिवार पर कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि अकबर बंजारा का बंजारन मोहल्ले फलावदा में 300 गज का मकान है। इसकी कीमत 40 लाख रुपये है। अकबर बंजारा की भाभी हसीना पत्नी ख्वाजा की का 70 गज का मकान है। इसकी कीमत 15 लाख रुपये है। अकबर के पिता पीरू का 400 गज का मकान है। इसकी कीमत 80 लाख रुपये आंकी गई है। पीरू का 54 बीघा का बाग है। इसकी कीमत 18 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस का दावा कि यह सभी संपत्ति गोतस्करी करके खरीदी गई है।
 
परिवार को पहले से थी जानकारी
गैंगस्टर के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी। इसकी जानकारी अकबर बंजारा के परिवार को पहले से थी। पुलिस ने तीनों घरों का सामान निकवालकर सील लगा दी। घरों के बाहर पोस्टर चस्पा करा दिया कि इन मकानों को अब कोई खरीद या बेच नहीं सकता। वहीं पुलिस ने पीरू बंजारा के आम के बाग पर भी बोर्ड लगाया है। खसरा संख्या लिखकर 54 बीघा आग के आग पर पुलिस ने कब्जा कर लिया। पुलिस का दावा कि अकबर बंजारा ने मेरठ के अलावा बिजनौर में भी अवैध संपत्ति खरीदी है। इसे चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed