फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assembly: The machine will tell now, your vote was not the right place

विधानसभा चुनाव: अब यह मशीन बताएगी, आपका वोट सही जगह गया या नहीं

Thu, 29 Dec 2016 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 29 Dec 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
 Assembly: The machine will tell now, your vote was not the right place
प्रजेंटेशन देतीं डीएम
ईवीएम का बटन दबाने के बाद अब आप देख सकेंगे कि आपका वोट उसी उम्मीदवार को गया है, जिसके लिए आपने बटन दबाया है। इसके लिए ईवीएम के साथ ही वीवीपीएटी (वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल) मशीन भी लगेगी। डीएम ने इस मशीन का प्रजेंटेशन कर जानकारी दी।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम बी. चंद्रकला ने बचत भवन में वीवीपीएटी मशीन का डेमो दिया। उन्होंने कहा कि यह मशीन एक ऐसा माध्यम है, जिसमें मतदाता को यह संतुष्टि मिलेगी कि उसके वोट के साथ गड़बड़ नहीं हुई है। मतदान के समय ईवीएम का बटन दबाने पर वीवीपीएटी मशीन सात सेकेंड तक स्क्रीन पर इस वोट का डिस्प्ले करेगी और वोटर उसे देख सकेगा। स्क्रीन पर वोट दिए गए उम्मीदवार का क्रमांक, नाम, चुनाव चिन्ह प्रदर्शित होगा। इस अवसर पर उप निदेशक सूचना नवल कांत तिवारी, सहायक अभियंता आरईएस चंद्रवीर सिंह, सूचना अधिकारी गजे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मात्र एक विधानसभा
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि प्रदेश के मात्र मेरठ और आगरा जनपद को इस मशीन के लिए चिह्नित किया गया है। विधानसभा चुनाव में जनपद की किसी भी एक विधानसभा को निर्वाचन आयोग द्वारा चयनित कर उक्त मशीन द्वारा चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1500 वोटर का डेटा
इस मशीन में 1500 मतदाताओं का डेटा स्टोर हो सकेगा। इसमें प्रयोग होने वाले पेपर रोल की लाइफ  पांच साल होगी। इस मशीन पर आयोग काफी दिन से काम कर रहा था। 


आज 10 जगह प्रजेंटेशन
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनपद के 10 स्थानों पर इस मशीन का डेमो दिया जाएगा। ये स्थान हैं, कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार, तहसील मेरठ सभागार, तहसील मवाना सभागार, तहसील सरधना सभागार, नगर पंचायत हस्तिनापुर सभागार, नगर पंचायत सिवाल खास सभागार, नगर पंचायत किठौर, नगर निगम कार्यालय सभागार, नगर पंचायत दौराला सभागार और नगर पंचायत खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed