फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assembly Election UP: Home Minister Amit Shah will be reached in Kairana of Shamli and met to victim families of the escapade

चुनावी शंखनाद: आज आएंगे अमित शाह, कैराना के पलायन पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, प्रत्याशियों को देंगे जीत का मंत्र

Fri, 21 Jan 2022 04:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jan 2022 04:29 PM IST
सार

चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है। गृह मंत्री अमित शाह आज शामली आ रहे हैं। शाह सबसे पहले कैराना के पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान शाह अपने प्रत्याशियों को जीत का मंत्र भी देंगे।

विज्ञापन
Assembly Election UP: Home Minister Amit Shah will be reached in Kairana of Shamli and met to victim families of the escapade
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। सभी नेता चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को शामली पहुंचेंगे। इसके बाद शाह मेरठ आएंगे और शाम पांच बजे गॉडविन होटल में शहर के 200 प्रबुद्ध समाज के लोगों से वार्ता करेंगे। इससे पहले अमित शाह कैराना में पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह कैराना से करेंगे चुनावी शंखनाद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को शामली आएंगे। शाह कैराना के पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बागपत और शामली के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मेरठ रवाना होंगे। गृहमंत्री का कार्यक्रम आ चुका है। दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर कैराना पब्लिक इंटर कॉलेज में हेलिपैड पर उतरेगा। इसके बाद सीधे पलायन पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। भाजपा नेता और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनाव में खुल रही पोल: हथियारों के शौकीन हैं नेता और उनकी पत्नियां, पांच साल में बढ़ गई इतनी संपत्ति, हर कोई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी नड्डा 22 को आएंगे बिजनौर 
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जनवरी को बिजनौर में पदाधिकारियों और प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा ने पश्चिम में चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 30 स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। चुनाव की रणनीति को परखने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जनवरी को बिजनौर आएंगे। वे दूसरी लोकसभा सीटों पर भी लोगों से वार्ता करने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पर्दाफाश: चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे अवैध हथियार, कई राज्यों में होने से थे सप्लाई, असलहों के साथ तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed