{"_id":"6abbf06c4dee197e7f0dd8ec","slug":"assaulted-for-asking-to-halt-construction-on-the-land-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113760-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भूमि पर निर्माण रोकने के लिए कहा तो की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भूमि पर निर्माण रोकने के लिए कहा तो की मारपीट
विज्ञापन
पत्नी, साली और मां के साथ भी मारपीट का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मुल्हेड़ा गांव में कृषि भूमि पर निर्माण का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों पर पत्नी, साली, मां और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को सरधना थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मुल्हेड़ा निवासी सतीश कुमार ने तहरीर में बताया कि कृषि भूमि को लेकर सिविल जज जूनियर डिवीजन सरधना के न्यायालय में वाद विचाराधीन है। सतीश का आरोप है कि इसके बावजूद दूसरा पक्ष उसकी भूमि पर कब्जे की नीयत से निर्माण कार्य करा रहा है। उसने निर्माण रोकने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी वर्षा, साली पिंकी और मां शरबती के साथ भी मारपीट की गई। इसमें उसकी पत्नी और साली घायल हो गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।