फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assault during dispute over removal of construction material

Meerut News: निर्माण सामग्री हटाने के विवाद में मारपीट

Wed, 08 Jul 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Assault during dispute over removal of construction material
सरधना। गांव रार्धना में निर्माण सामग्री हटाने को लेकर हुए विवाद में महिला ने आरोपी पर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। गांव रार्धना निवासी सुमन पत्नी सतपाल ने तहरीर में बताया कि उनके मकान पर निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने मकान के बाहर नाली के पास रेत और ईंटें रखी हुई थीं। आरोप है कि गांव का ही शनि उर्फ राजे वहां घास लेकर पहुंचा और रेत-ईंटें बिखेरकर निर्माण सामग्री खराब कर दी। आरोप है कि विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने हाथापाई करते हुए पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनके शरीर पर कई स्थानों पर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed