{"_id":"63a0b0b3073cf27338627540","slug":"assam-rifles-jawan-died-in-a-road-accident-in-modipuram-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut Accident: हाईवे पर कार ने हवलदार को कुचला, सोमवार को ही छुट्टी पर आए थे घर, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Accident: हाईवे पर कार ने हवलदार को कुचला, सोमवार को ही छुट्टी पर आए थे घर, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 20 Dec 2022 12:17 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 20 Dec 2022 12:17 AM IST
सार
Meerut Accident: हाईवे पर एक कार ने असम राइफल के हवलदार को कुचल दिया। बताया गया कि वे सोमवार को ही छुट्टी पर आए थे। वहीं उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में मोदीपुरम में चौहान मार्केट के सामने सोमवार देर रात हाईवे पार कर रहे बागपत निवासी असम राइफल के हवलदार जवान राजेंद्र (56) को कार ने कुचल दिया। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह सोमवार को ही छुट्टी पर आए थे।
विज्ञापन
बागपत के खेड़ा हटाना निवासी राजेंद्र वर्तमान में परिवार के साथ शामली में रह रहे थे। राजेंद्र की तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। सोमवार को वह किसी कार्य से मोदीपुरम आए हुए थे। देर रात पैदल हाईवे पार करने के दौरान हरिद्वार की ओर जा रही एक कार ने राजेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। राजेंद्र कई फीट ऊपर उछलने के बाद हाईवे पर पार आकर गिरे। सिर रोड पर टकराने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शौर्य की तलाश: सूचना देने वाले को पुलिस देगी 50 हजार का इनाम, मां बोली- कुछ भी करो मेरे जिगर के टुकडे़ को लाओ
विज्ञापन
वहीं, कार भी आगे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह हरिद्वार निवासी है और बेटी को नोएडा के ग्रेटर कैलाश में एक चिकित्सक के यहां दिखाकर हरिद्वार लौट रहा था।
यह भी पढ़ें: UP: पढ़िए बागपत जिले की बड़ी खबरें, आखिर दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, शौर्य की तलाश जारी