फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ASP activists protest at the Municipal Corporation.

Meerut News: नगर निगम में आसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2026 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
ASP activists protest at the Municipal Corporation.
नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता
शहर में जलभराव समेत कई समस्याओं को लेकर जताया विरोध
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर की समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। आसपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चरण सिंह एडवोकेट और शहर विधानसभा प्रभारी बदर अली के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में पहुंचे।

बदर अली ने बताया कि लिसाड़ी गेट चौपले से कमेले पुल तक सड़क की स्थिति खराब हो चुकी है। आम जनता का चलना दुभर हो गया है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्याओं को कोई समाधान नहीं हुआ। वार्ड नंबर 85 के अहमद नगर, रॉयल मेडिकल स्टोर आदि जगहों पर जलभराव की स्थिति है। इस कारण क्षेत्र में बीमारी फैल रही हैं। न्यू इस्लामनगर में भी गलियां खराब हो चुकी है। गलियों में पानी भरा रहता है। इस कारण क्षेत्र के लोग परेशान है। इन सभी समस्याओं को लेकर उन्होंने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर नगर निगम के जलकल विभाग के अधिशासी और अवर अभियंता को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द कार्य कराने की मांग की। इस दौरान काफी संख्या में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed