फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asmita Khelo League: Best performing players will get training

अस्मिता खेलो लीग : श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Fri, 06 Mar 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Asmita Khelo League: Best performing players will get training
- आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को अस्मिता खेलो लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ होगी। शुक्रवार से अन्य कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। इसमें पहले दिन योग, शनिवार को सेल्फ डिफेंस कैंप और फिर आठ मार्च को खेल स्पर्धाएं होंगी। अच्छे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
यह जानकारी आयोजक जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव, एथलेटिक कोच गौरव त्यागी और नरेंद्र त्यागी ने शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता भारत सरकार, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय व भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशन में कराई जा रही है। खेलो इंडिया फ्रेमवर्क के तहत यह पहल महिला सशक्तिकरण, गांवों से खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसमें अब तक देशभर में 2.4 लाख से अधिक महिलाओं ने 34 खेल अनुशासनों में भाग लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता एक साथ 250 शहरों में कराई जा रही है। इसमें जो भी प्रतिभागी भाग लेंगी, उनका डाटा एनआरएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इससे खिलाड़ी कभी भी अपने रिकॉर्ड को देख सकेंगे। आगे भी इन महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जाएगा। भविष्य में इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसमें पंजीकरण के लिए खिलाड़ी my bharat portal पर जाकर भी पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता से पहले भी खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन श्रेणी में दिए जाएंगे 27 पदक
अंडर-13, 13 से 18 वर्ष और 18 से अधिक वर्ष की महिला खिलाड़ियों के लिए तीन श्रेणी में प्रतियोगिता होगी। इसमें सभी श्रेणी में प्रथम तीन विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कुल 27 पदक दिए जाएंगे। एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने बताया कि अभी तक 400 से अधिक पंजीकरण किए जा चुके हैं। उम्मीद है कि एक हजार से अधिक महिला खिलाड़ी में इसमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के लिए अंतरराष्ट्रीय एथलीट व पैरा एथलीट जैसे प्रीति पाल समेत कई महिला खिलाड़ियों को बुलाया गया है। वे अपना अनुभव खिलाड़ियों के साथ बांट सकें।

शुक्रवार को योग से हुई शुरूआत
अस्मिता लीग के तहत शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पहले दिन कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में महिला खिलाड़ियों ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने उन्हें योग कराया। शनिवार को महिला खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। रविवार को दौड़ स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed