{"_id":"6a89d6e279c7522e17094212","slug":"asian-games-tickets-for-parul-priyanka-annu-and-neeru-meerut-news-c-72-1-mct1009-158183-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ\nपारुल, प्रियंका, अन्नू और नीरू को एशियन गेम का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ पारुल, प्रियंका, अन्नू और नीरू को एशियन गेम का टिकट
विज्ञापन
अन्नू रानी
खेल विभाग ने 19 सितंबर से जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची
-कोच और खेल प्रशंसकों ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। एथलेटिक्स में मेरठ से चार महिला एथलीट का चयन किया गया है। इसमें पारुल चौधरी, नीरू पाठक, प्रियंका गोस्वामी और अन्नू रानी का नाम शामिल है।
खेल मंत्रालय ने एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, कराटे समेत सभी खेलों के लिए कुल 492 खिलाड़ियों की सूची की है। इसमें एथलेटिक्स में 73 खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। इसमें 35 पुरुष और 38 महिला एथलीट शामिल हैं। इसमें मेरठ से चार महिला एथलीट के नाम हैं।
मेरठ के इकलौता गांव की रहने वाली और पिछले एशियन गेम्स में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली पारुल चौधरी 5000 मीटर दौड़, 3000 मीटर स्टीपल चेज और 1500 मीटर दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली प्रियंका गोस्वामी पैदल चाल में हिस्सा लेंगी। मेरठ के बहादुरपुर गांव निवासी और पिछले एशियन गेम्स में भाला फेंक में पदक जीतने वाली अन्नू रानी भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली और मेरठ के एनएएस स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी नीरू पाठक 4 गुना 400 मीटर महिला रिले में देश के लिए खेलेंगी। सभी खिलाड़ियों के चुने जाने पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने सभी को बधाई दी है।