फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asian Games 2023: Seven daughters of West UP are excited to playing in the Asian Games

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में धूम मचाने को तैयार वेस्ट यूपी की ये सात बेटियां, पढ़िए खास रिपोर्ट

Sat, 09 Sep 2023 06:41 PM IST
कपिल kapil वाहिद अली, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
वाहिद अली, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Sep 2023 06:41 PM IST
सार

Asian Games 2023 : पश्चिमी यूपी की सात बेटियां एशियाई खेलों में धूम मचाने को तैयार हैं। पढ़िए अमर उजाला की यह खास रिपोर्ट।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Seven daughters of West UP are excited to playing in the Asian Games
पारुल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगातार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरठ का नाम रोशन करने वाली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बेटियां एशियन गेम्स में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इनमें सात बेटियों के नाम शामिल हैं, जिनमें छह महिला खिलाड़ी मेरठ और एक बागपत की है। बागपत निवासी शूटर अखिल श्योराण भी एशियन गेम्स में क्वालिफाई कर चुके हैं।

विज्ञापन


23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक चीन के हैंगजोहू में एशियाई खेलों का आगाज होगा। मेरठ सहित बागपत जिले के कुल आठ खिलाड़ी प्रतिभा का लोहा मनवाने को बेताब हैं। हाल में ही ओलंपिक को कोटा हासिल करने वाली मेरठ की बेटी पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपल चेज और 5000 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। दौराला क्षेत्र के इकलौता गांव निवासी पारुल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। वो एशियन गेम्स में पदक की मजबूत दावेदार होंगी।

विज्ञापन

सरधना के बहादुर गांव निवासी ओलंपियन और कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता अन्नु रानी एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वो इससे पहले 2016 साउथ एशियन गेम्स में रजत और 2014 एशियन गेम्स में कांस्य पदक झटक चुके हैं। कनाडा में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में रिकॉर्ड के साथ देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हापुड़ रोड एकता नगर निवासी किरण बालियान गोला फेंक स्पर्धा में एशियन गेम्स में पदक जीत चुकीं हैं। किरण मूल रूप से मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव की रहने वाली हैं। माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी। 

मूल रूप से मुजफ्फरनगर के सागढ़ी गांव निवासी प्रियंका कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को रजत पदक दिला चुकीं हैं। सीनियर खिलाड़ी सीमा अंतिल चक्का फेंक स्पर्धा में भाग लेंगी। वह राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार रजत पदक और एक बार कांस्य पदक अपने नाम कर चुकीं हैं। एशियाई खेलों में एक बार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन

बागपत की युवा खिलाड़ी तान्या चौधरी हेमर-थ्रो में प्रतिभाग करेंगी। राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में तान्या चौधरी ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। मेरठ में हॉकी के गुर सीखकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने वाली वंदना कटारिया ओलंपिक गेम्स में हैट्रिक लगा चुकी हैं, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला टीम को कांस्य पदक दिला चुकी हैं। एशियन गेम्स में उन पर सभी की निगाहें होंगी।

यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

बागपत के अखिल श्योराण 50 मीटर राइफल शूटिंग स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अखिल 2015 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य, 2016 एशियन चैंपियनशिप में रजत, 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम के साथ स्वर्ण और व्यक्तिगत शूटिंग में कांस्य पदक झटक चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग, धड़ और हाथ की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed