फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asian Games 2018: Western UP players won the hearts, now will show the talent in Korea, Japan

एशियन गेम्स में पश्चिमी यूपी के खिलाड़ियों ने जीता दिल, अब कोरिया, जापान में दिखाएंगे दम 

Sat, 01 Sep 2018 05:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 01 Sep 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018: Western UP players won the hearts, now will show the talent in Korea, Japan
शूटर शार्दूल विहान - फोटो : अमर उजाला

एशियन गेम्स में अपने खेल से मेडल और दिल जीतने वाले मेरठ के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से सभी प्रसन्न हैं और इन खिलाड़ियों से मिलने को बेताब हैं। वेस्ट के इन आठ खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में पहला पदक दिलाने से लेकर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक तीनों पदकों पर कब्जा जमाया है। अब ये खिलाड़ी दूसरे देशों में आयोजित चैंपियनशिप में भी अपने हुनर दिखाने को तैयार हैं शहर के पांचों शूटर 52वीं आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन

खिलाड़ियों ने बनाए कई रिकॉर्ड

Asian Games 2018: Western UP players won the hearts, now will show the talent in Korea, Japan
शूटर शहजर रिजवी - फोटो : अमर उजाला

इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू हुए एशियन गेम्स 2 सितंबर को संपन्न हो रहे हैं। देश के सभी खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर रिकार्ड तोड़े और बनाए। इन खिलाड़ियों में पश्चिमी यूपी के आठ खिलाड़ियों ने भी अपने खेल में दमखम दिखाया। पहले दिन दिन शूटिंग में देश को भैंसा गांव निवासी रवि कुमार ने अपूर्वी चंदेला के साथ कांस्य पदक दिलाया। शूटर सौरभ चौधरी ने स्वर्ण पदक पर अचूक निशाना लगाया। उधर शार्दुल विहान ने सिल्वर जीता। सीसीएसयू की खिलाड़ी मुजफ्फरनगर निवासी दिव्या काकरान ने कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ और शार्दुल पर उम्मीद

Asian Games 2018: Western UP players won the hearts, now will show the talent in Korea, Japan
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

सिवाया निवासी शूटर शार्दुल विहान 1 सितंबर से कोरिया में शुरू होने वाली आईएसएसएफ चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। वह साउथ कोरिया पहुंच चुके हैं। वहीं कलीना गांव निवासी शूटर सौरभ चौधरी भी साउथ कोरिया में हो रही 52वीं आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप के लिए वहां पहुंच चुके हैं। स्किट शूटर सिराज शेख 9 सिंतबर को कोरिया के लिए रवाना होंगे। शूटर शहजर रिजवी भी साउथ कोरिया में निशाना लगाने पहुंच चुके हैं। मनु अत्री ने एशियन गेम्स में अपने मुकाबले में अंतिम क्षणों तक भरपूर प्रयास किया पर पदक से चूक गए।

विज्ञापन

दिव्या काकरान को  पीएम करेंगे सम्मानित

Asian Games 2018: Western UP players won the hearts, now will show the talent in Korea, Japan
दिव्या काकरण

मुजफ्फरनगर की पहलवान दिव्या काकरान के पिता सूरजवीर सिंह ने बताया 05 सितंबर को दिव्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। इसके लिए उन्हें 05 सितंबर को दिल्ली आने का न्यौता मिला है। प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होने को लेकर परिवार में सभी खुश हैं। बताया कि यह दूसरा मौका है जब पीएम मोदी से दिव्या मुलाकात करेंगी।  दिव्या काकरान 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक हंगरी वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने दांव पेंच दिखाने के लिए तैयार हैं। पिता सूरजवीर सिंह ने बताया कि दिव्या के पैर में अभी चोट है इलाज चल रहा है।

एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता का स्वागत

Asian Games 2018: Western UP players won the hearts, now will show the talent in Korea, Japan
सिल्वर मेडल के साथ मेरठ लौटे आरवीसी के जांबाज - फोटो : अमर उजाला

एशियन गेम्स में घुड़सवारी में रजत पदक दिलवाकर देश और जिले का नाम रोशन करने वाले राकेश कुमार का कंकरखेड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अर्जुन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर आयोजित कार्यक्रम में राकेश कुमार को फूूल मालाएं पहनाईं। भाजपा मंडल अध्यक्ष ओपी सिंह, भाजपा युवा नेता अंकुर ठाकुर, बबलू चौधरी, विकास बालियान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed