फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ASHA workers stage protest in Sardhana; one falls ill.

Meerut News: सरधना में आशा कार्यकर्ताओं का धरना, एक की तबीयत बिगड़ी

Wed, 14 Oct 2026 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers stage protest in Sardhana; one falls ill.
सरधना। प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी और कार्यों के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर
सरधना। प्रोत्साहन राशि में वृद्धि और कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों का सीएचसी सरधना पर बुधवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। उत्तर प्रदेश आशा कार्यकर्ता संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ के माध्यम से 14 सूत्री ज्ञापन भेजा है। आशा कार्यकर्ता वर्ष 2006 से स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनका कहना है कि महंगाई बढ़ने के बावजूद प्रोत्साहन राशि में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन

धरना सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला। इस दौरान रार्धना गांव की एक आशा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्ञापन में संस्थागत प्रसव की प्रोत्साहन राशि 600 रुपये से बढ़ाकर 1800 रुपये करने की मांग है। होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर के लिए प्रति विजिट 40 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये करने की अपील भी शामिल है।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान और टीकाकरण सत्र के लिए 300-300 रुपये भुगतान की मांग रखी गई। महिला नसबंदी पर 500 रुपये और पुरुष नसबंदी पर 1000 रुपये देने की मांग भी है। आशा कार्यकर्ताओं ने कार्यों के लिए 5जी स्मार्टफोन मांगे हैं। आशा संगिनियों को क्षेत्र भ्रमण के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। धरने में साईस्ता, पिंकी, अनीता, नौशाबा सहित कई आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed