फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asha workers' sit-in ends after 16 days; memorandum submitted

Meerut News: 16 दिन बाद आशाओं का धरना समाप्त, ज्ञापन सौपा

Sat, 24 Oct 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Asha workers' sit-in ends after 16 days; memorandum submitted
सरधना। सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं के धरने को समर्थन देते भाकियू क्रांतिकारी संगठन के पदाधिकारी
मानदेय और नियमित वेतन की मांग को लेकर कर रही थीं प्रदर्शन
विज्ञापन

त्योहारों को देखते हुए लिया निर्णय
मुख्यमंत्री के नाम सीएचसी पर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानदेय और नियमित वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर 16 दिन से धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर आशाओं को समर्थन दिया। संगठन के आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने फिलहाल धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीएचसी के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के विभिन्न गांवों की आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रही थीं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बेहद कम है। महंगाई के दौर में इतने कम पैसे में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अन्य कर्मचारियों की तरह नियमित मासिक वेतन देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा पदाधिकारियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन समाज के अन्य वर्गों को भी उनके समर्थन में आगे आना चाहिए। राजीव राणा ने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके समर्थन में आंदोलन करेगा।
उन्होंने त्योहारों को देखते हुए आशा कार्यकर्ताओं से कुछ समय के लिए धरना समाप्त करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि यदि इसके बाद भी सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा, जिसमें संगठन पूरी तरह सहयोग करेगा। संगठन के समर्थन और आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सीएचसी प्रभारी की अनुपस्थिति में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने ज्ञापन लिया। उन्होंने कहा कि वह आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं और उनकी मांगों को जायज मानते हैं। ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम, यज्ञदत्त शर्मा, विजेंद्र त्यागी, सुशील त्यागी, अरुण सोम, इलियास अब्बासी, सत्येंद्र सोम, मोहम्मद साबिर, राजा ठाकुर, हनीफ राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed