फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asha workers' protest continues in Sardhana; demand for an increase in incentive payments

Meerut News: सरधना में आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी, बढ़े प्रोत्साहन राशि

Thu, 15 Oct 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Asha workers' protest continues in Sardhana; demand for an increase in incentive payments
सरधना। सीएचसी में धरना पर बैठी आशा कार्यकर्ता। संवाद
सरधना। सीएचसी के गेट पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने शासन से अपनी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2006 से अल्प मानदेय पर काम करने के बावजूद उनकी प्रोत्साहन राशि में महंगाई के अनुरूप बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने कुल 12 मांगें रखी हैं। इनमें संस्थागत प्रसव पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 600 रुपये से बढ़ाकर 1800 रुपये करने की मांग प्रमुख है। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं को कार्य के लिए 5जी स्मार्ट मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की भी मांग की है। एचबीएनसी के तहत प्रति विजिट मिलने वाली राशि 40 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये करने की मांग भी उठाई गई है। पल्स पोलियो अभियान के लिए 300 रुपये और टीकाकरण सत्र के लिए प्रति सत्र 300 रुपये भुगतान की मांग की गई है। मातृ बैठक के लिए प्रति बैठक 100 रुपये देने की मांग भी शामिल है। परिवार नियोजन के तहत महिला नसबंदी पर 500 रुपये और पुरुष नसबंदी पर 1000 रुपये देने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

मासिक हेल्थ प्रमोशन डे और सीएएए की बैठक के लिए 300-300 रुपये की मांग है। सर्वे कार्य के लिए प्रतिदिन 300 रुपये और सी-बैक फॉर्म भरने के लिए प्रति फॉर्म 20 रुपये देने को कहा गया है। परिवार नियोजन के साधनों के वितरण पर प्रति माह 500 रुपये देने की मांग भी रखी गई है। इस दौरान रीना शर्मा, शिवलेश, सुनीता, गीता, तबस्सुम, प्रमिता, नीशू, शिखा रानी, कविता, सुधा, शहनाज, कौसर जहां, बीना, लता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed