{"_id":"6ace35988a45ae1cdd0d3270","slug":"asha-workers-appealed-to-the-chief-minister-to-increase-the-incentive-amount-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113919-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की अपील
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। महंगाई के कारण प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग उठी है। आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने जरूरी संसाधन भी मांगे हैं। उत्तर प्रदेश आशा कार्यकर्ता संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
यह ज्ञापन सीएमओ के माध्यम से भेजा गया है। इसमें कुल 14 मांगों पर विचार करने की अपील की गई है। संस्थागत प्रसव की प्रोत्साहन राशि तीन गुना करने की मांग है। विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के भुगतान में वृद्धि की भी मांग है। आशा संगिनियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और 5जी स्मार्टफोन भी मांगे गए हैं। आशा कार्यकर्ता वर्ष 2006 से स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में लगी हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ी पर प्रोत्साहन राशि नहीं बढ़ी। वह ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होना चाहिए।
संस्थागत प्रसव पर 600 रुपये को बढ़ाकर 1800 रुपये करने, होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर के लिए प्रति विजिट 40 रुपये से 75 रुपये, पल्स पोलियो अभियान और टीकाकरण सत्र के लिए 300-300 रुपये भुगतान की मांग है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला नसबंदी पर 500 रुपये और पुरुष नसबंदी पर 1000 रुपये मांगे गए हैं।
विज्ञापन
माता बैठक के लिए 100 रुपये प्रति बैठक का भुगतान मांगा गया है। मासिक हेल्थ प्रमोशन डे और सीएएए बैठक के लिए 300-300 रुपये की मांग है। सर्वे कार्य के लिए प्रतिदिन 300 रुपये और सी-बैक कार्य में 20 रुपये की वृद्धि मांगी गई है। परिवार नियोजन साधनों के वितरण पर 500 रुपये प्रतिमाह देने की मांग भी की गई है। इस दौरान पिंकी, अनीता, नौशाबा, ममता, पुष्पा, रिंकी, शिखा, सुधा, कविता, प्रमिता, नीशू, रीना, पूनम, सुमन आदि शामिल थीं।