{"_id":"66ef2ffc996a7aad3a0460e4","slug":"asha-will-knock-to-identify-cancer-and-hypertension-meerut-news-c-29-1-smrt1034-130389-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैंसर और हाइपरटेंशन की पहचान के लिए दस्तक देंगी आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैंसर और हाइपरटेंशन की पहचान के लिए दस्तक देंगी आशा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अब गैर संचारी रोग कैंसर, हाइपरटेंशन, डायबिटीज और सीओपीडी यानी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज़ की पहचान भी की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक आशा को लक्षणों के आधार पर 30 वर्ष से ऊपर के पांच व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अभियान एक अक्तूबर से चलेगा। आशा घर-घर जाकर जानलेवा रोगों से बचाव के लिए लक्षणों के आधार पर मरीजों की पहचान कराएंगी।
बरसात के दिनों और बाद में लोगों को अक्सर बुखार एवं अन्य ऐसे ही संचारी रोग घेर लेते हैं। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाता है। जिसमें कुष्ठ रोग, टीबी, कुपोषित बच्चों की पहचान, फायलेरिया जैसे रोगों से ग्रस्त लोगों की पहचान कर मरीजों का उपचार प्रारंभ कराया जाता है। इस बार अभियान के तहत गैर संचारी रोगों की भी पहचान कराई जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी आशा को सौंंपी गई है।
प्रत्येक आशा सीएचओ एवं एएनएम के निर्देशन में 30 वर्ष से ऊपर आयु वाले पांच महिला या पुरुषों की लक्षणों के आधार पर जांच कराएंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्ततूबर तक चलेगा, जिसमें 11 अक्तूबर से दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा।