{"_id":"587cb1e64f1c1b3803efebf4","slug":"asaduddin-owaisi-and-file-a-lawsuit-against-party-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 16 Jan 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सख्ती दिखाते हुए ओवैसी और उनकी पार्टी के प्रत्याशी पर मामला दर्ज किया हैं। मामला नगर कोतवाली में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी के प्रत्याशी तहत खान के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप हैं। उप निरीक्षक अनिल कुमार की ओर से ही नगर कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में आरोप हैं कि ओवैसी और तहत खान द्वारा नगर कोतवाली क्षेत्र के कई स्थानों पर खंभों, निजी दुकानों और नखासा मार्केट स्थित मस्जिद की दीवारों पर पार्टी के पोस्टर लगवाए गए हैं। सरकारी एवं निजी संपत्ति पर पार्टी के ये पोस्टर प्रशासन की बिना अनुमति के लगाए गए हैं। इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 171 एच के तहत कार्रवाई की है। पोस्टरों को उतरवा दिया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। सरकारी संपत्ति एवं धार्मिक स्थल की दीवारों पर बिना किसी अनुमति के पोस्टर लगाए गए थे। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है।
विज्ञापन