फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As the Yogi becomes chief minister, Muslims put weapons in Meerut, crooks in the city

योगी के सीएम बनते ही मेरठ में कत्लगाह में नहीं हुआ पशुओं का कत्ल, मचा हड़कंप

Mon, 20 Mar 2017 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 20 Mar 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
As the Yogi becomes chief minister, Muslims put weapons in Meerut, crooks in the city
yogi

यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही कमेलों में खून बहना बंद हो गया है। शनिवार को मेरठ के कमेलों में पशुओं का कटान नहीं हो सका। मांस की कंपनियों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। शहर में मांस की आपूर्ति नहीं हो सकी। भाजपा के घोषणा पत्र का असर पहले ही दिन दिखाई दिया। जिसको लेकर जहां मांस कारोबारियों में नाराजगी है वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। 

विज्ञापन


चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने उप्र से कमेले बंद कराने की बात कही थी। जिसपर असर शनिवार को दिन निकलते ही दिखने को मिला। जो पुलिस हिंदु संगठन कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद भी कमेले बंद कराने और गौ हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती थी। वही पुलिस शनिवार हापुड़ रोड स्थित मांस की कंपनी यानी कमेलों के आसपास मंडराती नजर आयी। जिसके कारण हापुड़ रोड स्थित कमेलों में न तो कोई पशु पहुंचा और न ही पशुओं का कटान हो सका। जिन कमेलों की नालियों में खून बहता था वह सूख गई। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ही ली थी कि पशु हत्यारों के होश उड़ने शुरू हो गए। 

विज्ञापन

शहर में 300 से अधिक मांस की दुकानें 

As the Yogi becomes chief minister, Muslims put weapons in Meerut, crooks in the city
meat plant

शहर की जनता के लिए मांस की आपूर्ति को 300 से अधिक दुकानें हैं। नगर निगम ने मांस बेचने के लाइसेंस भी दिए हुए हैं। हालांकि लाइसेंस से अधिक दुकानों पर मांस की बिक्री होती है। शनिवार को मुस्लिम बाहुल्य जाकिर कालोनी, रशीद नगर, इस्लामाबाद, लिसाड़ी रोड, हापुड़ रोड आदि क्षेत्रों में इन दुकानों पर मांस नहीं दिखाई दिया। अधिकतर मांस विक्रेता हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। कुछ दुकानों के शटर ही नहीं खुले। दुकानदार शाहिद कुरैशी से बातचीत की गई तो बताया गया कि उप्र में भाजपा की सरकार ने पशुओं के कटान को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इसलिए कमेलों में कोई पशु कटान नहीं हो सका है। इससे उनकी रोजी रोटी प्रभावित हो रही है।

दो कंपनियों के कमेलों से होती थी शहर में मांस आपूर्ति 
घोसीपुर में नगर निगम का कमेला बंद होने के कारण महानगर में मांस की आपूर्ति के लिए हापुड़ रोड स्थित मांस की कंपनियों के कमेलों में पशुओं का कटान हो रहा था। शहर में प्रतिदिन 250 से 300 पशुओं के मांस की खपत बतायी जाती रही है। वह अलग है कि शहर में मांस आपूर्ति की आड़ में प्रतिदिन कई हजार पशुओं का कटान होता रहा है। जिन कंपनियों के कमेलों में काटने के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों पशुओं का लाया जाता था वहां शनिवार को सबकुछ बदला बदला नजर आया। यानी न तो गाड़ियों में लादकर पशुओं को लाया गया। और न हीं पशुओं का कटान हुआ।   

अब घट जाएगी पशुओं की चोरी 
कमेलों में पशु कटान के चलते पशुओं की चोरी की घटनाएं आम होती रही हैं। पशु चोरी करके रातोंरात पशुओं का कटान हो जाता था। लेकिन अब पशु हत्या पर प्रतिबंध लगेगा। वहीं पशु चोरी की घटनाएं भी नहीं होंगी। इतना ही नहीं गौ वंश हत्या पूरी तरह बंद हो जाएंगी। 

गली मोहल्लों में भी होता है पशु कटान 
पशुओं का कटान कमेलों में ही नहीं बल्कि गली मोहल्लों में भी होता है। इसके विरोध में हिंदु संगठन ही नहीं बल्कि कुछ मुस्लिम भी विरोध जता चुके हैं। गौ हत्या का विरोध करने पर एक मुस्लिम युवक को जान से भी हाथ धोना पड़ा था। महानगर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में नाले, सड़क पर ही पशुओं का कटान होता रहा है। पुलिस के संरक्षण में यह कारोबार पूरी तरह फलता फूलता रहा। 

मीट प्लांटों पर रहा पुलिस का पहरा

As the Yogi becomes chief minister, Muslims put weapons in Meerut, crooks in the city
मीट प्लांटों पर रहा पुलिस का पहरा

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते हुए पशु कटान को लेकर पुलिस प्रशासन के होश उड़ने लगे हैं। रविवार को हापुड़ रोड़ स्थित मीट प्लांटों में आने वाले पशुओं से भरे कैंटर, ट्रक और डीसीएम पर पुलिस ने नजर रखी। थाना पुलिस की जीप के अलावा पीआरवी गाड़ी भी मीट प्लांटों के पास खड़ी रही।

दोपहर के समय जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो अचानक सोशल मीडिया पर सूचना वायरल हो गई कि  मीट प्लांटों पर पुलिस सील करने पहुंची है। इसको लेकर आने जाने वाले लोगों के अलावा पुसिल में भी हड़कंप मच गया। कुछ स्थानों पर पुलिस ने लाउड स्पीकर से भोपू अभियान चलाकर अपराधियों का सत्यापन किया। 

पुलिस मीट प्लांटों में आने जाने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखे रही। पुलिस की अलग अलग गाड़ियों जहां चेकिंग करती रहीं वही बंद कैंट और त्रिपाल ढ़के ट्रकों की भी चेकिंग की गई। सीओ किठौर विनोद सिरोही, इंस्पेक्टर खरखौदा मनीष सक्सैना अलग अलग स्थानों पर पहुंचे थे। आसपास के लोगों का कहना है हापुड़ रोड और शहर के अंदर से पशुओं से भरी गाड़ी मीट प्लांटों की तरफ जाती थी, उनमें कमी रही है। बाद में पुलिस अफसरों ने रूटीन चेकिंग बताया।

एसएसपी  जे. रविंदर गौड ने बताया कि हापुड़ रोड और अन्य स्थानों पर पुलिस ने रूटीन चेकिंग की है। अपराधियों के सत्यापन के लिए भोपू अभियान चलाया गया है। पशुओं के कटान को लेकर जैसे ही शासन से निर्देश मिलते हैं, उसके आधार पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।  
             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed