फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As soon as the fork of the sugarcane purchasing center was uprooted, the farmers, farmers encircled the weighing clerk at the center.

गन्ना क्रय केंद्र का कांटा उखड़ते ही बिफरे किसान, किसानों ने केंद्र पर तौल लिपिक का किया घेराव

Mon, 17 May 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
As soon as the fork of the sugarcane purchasing center was uprooted, the farmers, farmers encircled the weighing clerk at the center.
गन्ना क्रय केंद्र का कांटा उखड़ते ही बिफरे किसान, किसानों ने केंद्र पर तौल लिपिक का किया घेराव
विज्ञापन

सरधना। गंगनहर पुल के निकट दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर रविवार को कांटा उखड़ा देख किसान उखड़ गए। काफी संख्या में किसान वहां पहुंच गए और तौल लिपिक का घेराव किया। जिसके बाद तौल लिपिक ने कुछ किसानों को पेमेंट वाली पर्ची उपलब्ध कराई और कुछ को आश्वासन दिया।
सरधना गंगनहर पुल के निकट दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर नानू निवासी तौल लिपिक हरिओम की ड्यूटी लगी थी। एक सप्ताह पूर्व से वह केंद्र पर नहीं आ रहा है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने जानकारी की तो मिल अधिकारियों ने बताया कि हरिओम बीमार चल रहा है, उसकी जगह दूसरे तौल लिपिक अनंगपाल की तैनाती की गई है। 13 मई को काफी संख्या में किसान गन्ना क्रय केंद्र पहुंचे और उन्होंने केंद्र पर डाले गए एक हजार से क्विंटल से अधिक गन्ने की पेमेंट वाली पर्ची उपलब्ध कराने की बात कही। जिस पर काफी हंगामा हुआ। तौल लिपिक ने नानू निवासी तौल लिपिक हरिओम की तबीयत ठीक होने पर पेमेंट की पर्चिंयां दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की पेमेंट की पर्ची दिए बए बगैर ही रविवार दोपहर कांटा उखाड़ लिया गया, जिस किसान उखड़ गए और तौल लिपिक का घेराव किया। जिसके बाद तौल लिपिक हरिओम के यहां से रजिस्टर मंगवाया गया। किसानों के हिसाब में रजिस्टर में हुई एंट्री में भी काफी अंतर मिला। शेष गन्ने का हिसाब तौल लिपिक हरिओम के स्वस्थ होने पर उससे किया जाएगा। जिसके बाद काफी संख्या में किसानों को गन्ना पेमेंट की पर्चिंयां उपलब्ध कराई गई। कुछ किसानों को एक-दो दिन में पर्ची उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed