फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As soon as the day broke, a crowd gathered at the toll to honor the soldier

दिन निकलते ही जवान के सम्मान में टोल पर उमड़ी भीड़

Tue, 19 Aug 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
As soon as the day broke, a crowd gathered at the toll to honor the soldier
सरधना। घायल आर्मी का जवान कपिल व डंडा मारने वाला आरोपी हरे घेरे में। पुलिस - फोटो : संवाद
सरधना (मेरठ)। सेना के जवान कपिल की टोल कर्मचारियों द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो सोमवार को दिन निकलते ही भूनी टोल पर भीड़ उमड़ पड़ी। जवान के सम्मान के लिए लोग सड़क पर उतर आए। दिनभर हंगामे के बाद शाम को अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होती, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम भूनी टोल प्लाजा पर ग्रामीणों के धरने प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने एसपी देहात से कहा कि चद्दर तान कर मत सो, मेरठ में गुंडागर्दी चरम पर है। अब भाजपा का शासन है, गुंडई नहीं चलेगी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि अगर टोल प्लाजा के मैनेजर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने एसपी देहात राकेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एसडीएम उदित नारायण सेंगर सहित अन्य अधिकारियों को सड़क पर ही बैठा लिया। उन्होंने कहा कि यह समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी की सरकार नहीं है। यहां योगी आदित्यनाथ की सरकार है, जहां गुंडई नहीं चल सकती। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दोषियों को जल्द जेल नहीं भेजा गया, तो वे स्वयं धरने पर बैठेंगे और उनके साथ एक लाख से अधिक लोग सड़क पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान भरोसे चल रहा मेरठ
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, तो संगीत सोम ने कहा कि सेना के जवान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक का यह बयान सुनकर माहौल और अधिक गर्म हो गया। हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही। संगीत सोम ने कहा कि मेरठ जिला भगवान भरोसे चल रहा है। अधिकारी नींद में हैं और गुंडई चरम पर है, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जवानों के सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाया जाएगा। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-----
सेना का कार्ड फेंका...बेरहमी से पीटा
जवान के पिता ने सुनाई बर्बरता की कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल पर रविवार रात करीब नौ बजे सेना के जवान कपिल के साथ हुई बर्बर मारपीट से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। मारपीट के दौरान कपिल के चचेरे भाई शिवम और पिता कृष्णपाल भी मौजूद थे। उन्हें भी मारपीट में चोटें आई हैं। पिता की ओर से सरूरपुर थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया था।
कृष्णपाल ने बताया कि उनका बेटा कपिल श्रीनगर में राजपूत बटालियन में तैनात है। ऑपेरशन सिंदूर के बाद वह कांवड़ यात्रा के दौरान 28 दिन की छुट्टी पर आए थे। सोमवार को उन्हें अपनी बटालियन में आमद करानी थी। सोमवार की सुबह पांच बजे दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट थी। वे अपने बेटे को रविवार रात दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। उनके साथ कपिल का चचेरा भाई शिवम और परिवार का युवक सुधीर भी थे। वह भूनी टोल पर पहुंचे तो टोल पर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। टोल कर्मचारियों की किसी कार चालक से कहासुनी हो रही थी। टोल प्लाजा पर जब कपिल ने टोलकर्मियों से निवेदन किया कि फ्लाइट के समय को देखते हुए जल्दी निकलने दें तो टोलकर्मियों ने अभद्रता की और कहा कि तू कहीं का जज है क्या।
कपिल ने अपनी पहचान के लिए सेना का कार्ड दिखाया जिसे टोलकर्मियों ने फेंक दिया। इसके बाद कहासुनी बढ़ गई और दो युवकों ने कपिल के हाथ पकड़ लिए। उसके बाद करीब आठ-दस लोगों ने डंडों और लात-घूंसों से कपिल को बेरहमी से पीटा। उन्होंने भाग कर जान बचाई। कपिल के पैरों में गहरी चोटें आईं हैं। उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कृष्णपाल ने बताया कि वे और शिवम भी मारपीट का शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है और वे समाज के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।
------
लखनऊ तक गूंजा मामला
लखनऊ। सैन्यकर्मी कपिल से मारपीट का मामला लखनऊ तक गूंज गया। लखनऊ स्थित मध्य कमान मुख्यालय से इस मामले की भर्त्सना की गई है। जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि मध्य कमान ने पुलिस प्रशासन से गंभीरता से जांच की उम्मीद जताई है।

--------
ऐसा व्यवहार निंदनीय: एनएचएआई
एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह का कहना है कि वह टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों का ऐसा व्यवहार निंदनीय है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का अनुभव मिले। एनएचएआई ने भूनी टोल प्लाजा पर तैनात टोलकर्मियों द्वारा सेना के जवान कपिल के साथ किए गए दुर्व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed