फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As soon as his tail was set on fire, Hanuman proceeded to burn down Lanka.

Meerut News: पूंछ में आग लगाते ही हनुमान जी ने कर दिया लंका दहन

Fri, 16 Oct 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
As soon as his tail was set on fire, Hanuman proceeded to burn down Lanka.
दौराला - दौराला शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर चल रही रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
सर श्रीराम इंटर कॉलेज में अक्षय कुमार वध और लंका दहन की लीला का मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सर श्रीराम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार को अक्षय कुमार वध और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लंका दहन के दृश्य के दौरान मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
रामलीला में दिखाया गया कि माता सीता की खोज करते हुए हनुमान जी लंका पहुंचते हैं। अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट करने के बाद वह वाटिका में फल खाते हैं और पेड़ों को उजाड़ देते हैं। इसकी जानकारी मिलने पर रावण अपने पुत्र अक्षय कुमार को हनुमान को पकड़ने के लिए भेजता है। हनुमान से युद्ध के दौरान अक्षय कुमार मारा जाता है। इसके बाद रावण का पुत्र मेघनाद ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर हनुमान को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले जाता है।
विज्ञापन

रावण के आदेश पर हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। इसके बाद हनुमान पूरी लंका में आग लगा देते हैं। सोने की लंका को जलते देखकर दर्शक रोमांचित हो उठते हैं। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रसंग को जीवंत बना दिया।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह, भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रामलीला के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म और सत्य की शक्ति से परिचित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed