फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arya Samaj ka karykram

भव्य होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह: राजेश सेठी

Mon, 05 Oct 2026 03:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj ka karykram
... 23 दिसंबर को जिमखाना मैदान में होगा आयोजन, आर्य जगत के शीर्ष विद्वान होंगे शामिल
विज्ञापन

... गुरुकुलों, विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी लेंगे हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान की शताब्दी के अवसर पर 23 दिसंबर बुधवार को जिमखाना मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन आर्य प्रतिनिधि सभा जिला मेरठ और केंद्रीय आर्य समिति मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में होगा। तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक आर्य समाज थापरनगर में जिला सभा के प्रधान जिले सिंह आर्य और केंद्रीय आर्य समिति के प्रधान वीरेंद्र आर्य के मार्गदर्शन में हुई।
मुख्य संयोजक राजेश सेठी ने बताया कि समारोह को विशाल स्तर पर आयोजित करने के लिए आर्य जगत के शीर्ष विद्वानों स्वामी आर्यवेश, स्वामी सच्चिदानंद, डॉ. वेदपाल और डॉ. पुनीत शास्त्री को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मंच संचालन की जिम्मेदारी चंद्रकांत, वित्त संयोजक अशोक सुधाकर, विद्यालय प्रतियोगिता समिति में डॉ. आरपी सिंह चौधरी और डॉ. हरेंद्र चौधरी, पंडाल व्यवस्था में रविंद्र सिंह और सूरजपाल सिंह तथा यातायात समिति के अध्यक्ष सुशील त्यागी को बनाया गया है। ग्रामीण प्रचार की जिम्मेदारी ओमवीर पाथोली और जिला मंत्री नगेंद्र सिंह, जबकि नगरीय प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सोहनवीर आर्य और मांगेराम संभालेंगे। भोजन व्यवस्था के संयोजक मनीष शर्मा और आशीष सेठी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ समिति में प्रीति सेठी, अपर्णा अग्रवाल और योगेश मुवार व्यवस्था संभालेंगे। समारोह में गुरुकुलों और विद्यालयों के साथ ही विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। स्वामी श्रद्धानंद जी के महान व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुस्तक एवं अन्य साहित्य का प्रकाशन भी किया जाएगा। बैठक में यशपाल और ऋषिपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed