फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arun govil raised issue of heighcourt bench

सांसद अरुण गोविल ने उठाया वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा

Tue, 05 Aug 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Arun govil raised issue of heighcourt bench
सुनील कैथवास....मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के भूमि पूजन के मौके पर विकास परियोजनाआें
मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने सोमवार को मोहिउद्दीपुर में न्यू टाउनशिप के भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह में हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा मंच से उठाया। उन्होंने कहा कि हमारी सनातनी सभ्यता में अभिभावक, संतों से आशीर्वाद लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आप संत और अभिभावक हैं, ऐसे में शहर के लिए आशीर्वाद चाहिए। अरुण गोविल ने कहा कि महाराष्ट्र छोटा प्रदेश है वहां चार बेंच हैं और हम एक बेंच के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैपिड रेल, एक्सप्रेस-वे और मेट्रो से शहर की कनेक्टिविटी बढ़ गई है। विकास कार्यों में शहर का विस्तार हो रहा है लेकिन भविष्य में परिवहन को ध्यान में रखते हुए दो नई मेट्रो परियोजनाओं की जरूरत है। इसमें एक श्रद्धापुरी फेस-2 से गोकुलपुर तक तथा दूसरा कॉरिडोर बागपत क्रॉसिंग से एमआईईटी स्कूल तक हो। रैपिड ट्रेन पहले फेज में बेगमपुल और दूसरे में मेरठ सेंट्रल से से जुड़ जाएगी। उन्होंने रैपिड कॉरीडोर का विस्तार हरिद्वार तक कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

महापुरुषों के नाम पर रखे जाएं मेट्रो स्टेशन के नाम
सांसद ने मेट्रो स्टेशन के नाम मातादीन वाल्मीकि, मंगल पांडे, धन सिंह कोतवाल, चौधरी चरण सिंह, कैलाश प्रकाश आदि के नाम पर रखने की मांग उठाई। कहा कि मेरठ में गोवंश के लिए आधुनिक सेंक्चुअरी बने, जहां गोवंश के रहने के साथ ही उसके इलाज की व्यवस्था भी हो सके। पिछली बार जब मुख्यमंत्री आए थे, तो मैंने समस्याएं रखीं थीं। वहीं ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने शहर के विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री ने शहर में हो रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed