फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Artisan absconded with gold worth 11 lakh rupees belonging to a jeweler

Meerut News: सराफ का 11 लाख रुपये का सोना लेकर कारीगर फरार

Sat, 13 Jul 2024 06:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Artisan absconded with gold worth 11 lakh rupees belonging to a jeweler
मेरठ। सदर सराफा बाजार से सराफ का करीब 11 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार हो गया। काफी तलाशने के बाद भी आरोपी का पता नहीं चला। मामले में सराफ ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर बाजार क्षेत्र के रंजीतपुरी निवासी संदीप शिंदे की सदर सराफा बाजार में दुकान है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के हुगली जनपद के गांव त्रिपुर निवासी मोहन बाघ कमीशन पर आभूषण बनाने का काम करता है। उन्होंने करीब 11 लाख कीमत का 150 ग्राम सोना 5 जुलाई को आभूषण बनाने के लिए दिया था।
विज्ञापन

नौ जून को उसने आभूषण देने का वादा किया था। लेकिन उसके मन में लालच आ गया और उसने आभूषण बनाकर नहीं दिए। उन्होंने जब उसके बेगमबाग स्थित मकान पर जाकर मालूम किया तो पता चला कि आरोपी कारीगर सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed