फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   arrested from delhi gate wanted from mumbai

मुम्बई से वांछित देहलीगेट से गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
arrested from delhi gate wanted from mumbai
मेरठ। एसटीएफ ने मुंबई से वांछित एक बदमाश को बृहस्पतिवार को देहलीगेट थाना क्षेत्र के पूर्वा फैयाज अली से गिरफ्तार किया है। मुंबई में एक कार्रवाई के दौरान यह बदमाश फरार हो गया था। इसके बाद वह मेरठ में छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन

एसटीएफ बृहस्पतिवार को उप निरीक्षक अरुण निगम के नेतृत्व में देहली गेट थाने पहुंची। इस दौरान मुंबई के थाना वनरेई पुलिस भी साथ थी। अरुण निगम ने बताया कि मुंबई पुलिस ने बीती 22 अगस्त को डकैती की योजना बनाते कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी रिजवान सैफी उर्फ पिंटू पुत्र सलीम पूर्वा फैयाज अली थाना देहलीगेट क्षेत्र में छिपा है। इस पर देहलीगेट पुलिस को साथ लेकर रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विरोध की कोशिश को विफल कर दिया। रिजवान ने स्वीकार किया कि वह मुंबई में रिक्शा चलाने वाले कुछ दोस्तों के साथ मिलकर वारदात करता था। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह बच निकलने में कामयाब रहा था। एसटीएफ अधिकारी शुक्रवार को उच्च अधिकारियों से मिले और रिजवान सैफी को लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed