{"_id":"6005eaac8ebc3e333b6f1bc2","slug":"arrest-warrant-issued-for-inspector-accused-of-rape-meerut-news-mrt5212015167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी इंस्पेक्टर का गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोपी इंस्पेक्टर का गिरफ्तारी वारंट जारी
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर का गिरफ्तारी वारंट जारी
मेरठ। वाराणसी में दुष्कर्म के मामले में फरार इंस्पेक्टर अमित कुमार का गिरफ्तारी वारंट वहां की स्थानीय अदालत ने जारी किया है। अदालत ने मेरठ एसएसपी को पत्र भेजकर आरोपी इंस्पेक्टर को 29 जनवरी तक पेश करने का आदेश दिया है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, फरीदाबाद की एक महिला ने 8 जनवरी 2020 को वाराणसी के महिला थाने में इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। अमित मूल रूप से मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले में वाराणसी पुलिस उनके खिलाफ चार्जशीट लगा चुकी है। कोर्ट से लगातार गैरहाजिर होने पर वाराणसी के एसीजेएम-3 आशीष कुमार राय ने इंस्पेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत के अनुसार, इंस्पेक्टर के पेश नहीं होने से केस की कार्रवाई में बाधा आ रही है। वाराणसी से इंस्पेक्टर का तबादला जिला जौनपुर हो चुका है। वहां से भी इंस्पेक्टर फरार है। इंस्पेक्टर अमित के खिलाफ मेरठ के थाना सिविल लाइन में भी एक मुकदमा चल रहा है। अमित कुमार पूर्व में एसएसपी मेरठ के रीडर भी रहे हैं। ब्यूरो