फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arrangements should be made to prevent communicable diseases: DM

संचारी रोगों से बचाव के इंतजाम किए जाएं : डीएम

Sun, 23 Mar 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Arrangements should be made to prevent communicable diseases: DM
मेरठ। विकास भवन सभागार में डीएम वीके सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक की। डीएम द्वारा पशुपालन, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सहित अन्य विभागों में संचारी रोग से बचाव के लिए जानकारी दी। मलेरिया विभाग के अधिकारियों से विभाग में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए क्या-क्या कार्यवाही की गई। विभागों को एंटी लार्वा दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने नालों की नियमित साफ-सफाई, फॉगिग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के निर्देश नगर निगम तथा समस्त अधिशासी अधिकारियों को दिए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई, चूने का छिड़काव, वार्डों को बस्ती के बाहर बनाए जाने के लिए प्रेरित करें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें की जानकारी बच्चों को उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed