फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arranged for the injured youth's medical treatment and reunited him with his family.

Meerut News: घायल युवक का उपचार कराकर परिजनों से मिलवाया

Thu, 18 Jun 2026 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Arranged for the injured youth's medical treatment and reunited him with his family.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा (मेरठ)। पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ और घायल युवक का उपचार कराने के बाद उसे उसके परिजनों से मिलवाया।
पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मियों को एक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में मिला। उसकी पीठ पर गंभीर घाव था और वह दर्द से परेशान था। पुलिस टीम ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा पहुंचकर उपचार कराया। उपचार के बाद युवक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बबलू पुत्र राधेश्याम निवासी गांव करकोली, थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर बताया। इसके बाद उपनिरीक्षक राहुल कुमार गुप्ता ने सी-प्लान एप के माध्यम से गांव करकोली के प्रधान से संपर्क किया। युवक का फोटो भेजकर उसकी पहचान कराई गई। ग्राम प्रधान ने युवक की पहचान की पुष्टि करते हुए बताया कि वह कई दिनों से लापता था। पुलिस ने इसके बाद युवक के भाई बरराज उर्फ पप्पू से संपर्क किया, जो वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं। सूचना मिलने पर वह थाना रोहटा पहुंचे, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed