{"_id":"6822e519712423547e01fb34","slug":"armys-drone-flying-in-the-sky-lost-from-meerut-cantonment-complaint-lodged-in-police-station-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ छावनी से गुम हुआ सेना का आकाश में उड़ रहा ड्रोन, सेना अधिकारियों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ छावनी से गुम हुआ सेना का आकाश में उड़ रहा ड्रोन, सेना अधिकारियों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Tue, 13 May 2025 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 13 May 2025 12:00 PM IST
सार
मेरठ छावनी की 622 ईएमई बटालियन का निगरानी और प्रशिक्षण के लिए उड़ाया गया एक ड्रोन सोमवार शाम सिटी रेलवे स्टेशन के पास रोहटा रोड पर उड़ान के दौरान अचानक लापता हो गया। ड्रोन का संपर्क टूटने के बाद जवानों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
ड्रोन प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ छावनी में निगरानी एवं प्रशिक्षण के लिए उड़ाया गया सेना का एक ड्रोन रेलवे स्टेशन के पास रोहटा रोड पर अचानक संपर्क कटने के बाद गुम हो गया। काफी तलाशने के बाद भी ड्रोन नहीं मिल सका। देर रात सेना के अधिकारी दीपक रॉय की ओर से रेलवे रोड थाने में इसकी तहरीर दी गई।
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित 622 ईएमई बटालियन के हवलदार मेजर टेक्नीशियन दीपक रॉय ने तहरीर में बताया कि बटालियन में ड्रोन निगरानी और प्रशिक्षण के लिए उड़ाया जाता है। सोमवार शाम करीब छह बजे भी बटालियन की ओर से एक ड्रोन सिटी रेलवे स्टेशन के पास रोहटा रोड पर उड़ाया जा रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड में बड़ा खुलासा: ना किसी ने कत्ल होते देखा, ना मुस्कान-साहिल ने किसी की मदद ली; चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
ड्रोन रोहटा रोड रेलवे फ्लाईओवर की ओर चला गया। कुछ देर में ड्रोन का संपर्क टूटने के कारण वह गुम हो गया। सेना के जवानों ने काफी समय तक ड्रोन को तलाश किया, मगर ड्रोन नहीं मिल सका। इसके बाद देर रात रेलवे रोड थाने पर सूचना दी गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सेना की ओर से ड्रोन गुम होने की तहरीर दी गई है। इसके आधार पर जांच की जा रही है।