फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army soldiers hit fours and sixes

Meerut News: सेना के जवानों ने लगाए चौके और छक्के

Sun, 22 Feb 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Army soldiers hit fours and sixes
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में शनिवार से कैंट क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। पहला मैच सब एरिया टाइगर और मेरठ हीलर्स के बीच हुआ। मेरठ हीलर्स की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सए एरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। इसमें कैलाश ने 27, मिलन ने 26 रन बनाए। मेरठ हीलर्स की ओर से गेंदबाजी में विवेक व आशीष ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ हीलर्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 15.2 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें रजत ने 62 रन का योगदान दिया। दूसरे मैच में आरवीसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कैंट बोर्ड मेरठ किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। इसमें बंटी ने 61, पंकज ने 16 छक्के व 8 छक्कों की मदद से 145 रन बनाए।
विज्ञापन

गेंदबाजी में आरवीसी की ओर से आशुतोष ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरवीसी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। कैंट बोर्ड की ओर से जग्गी ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच पंकज को चुना गया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि सब एरिया के डिप्टी जीओसी निखिल देशपांडे ने दोनों टीम के खिलोड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed