फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army soldier and a youth have died in road accident in Sarurpur of Meerut

बुझे दो घरों के चिराग: सेना के जवान समेत दो की मौत, एक ही गांव के दो परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, पसरा मातम

Sat, 03 Feb 2024 10:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Feb 2024 10:04 PM IST
सार

Meerut Accident News : मेरठ के सरूरपुर में शनिवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में आर्मी के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत होने से परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Army soldier and a youth have died in road accident in Sarurpur of Meerut
सेना के जवान का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में थाना सरूरपुर क्षेत्र के बिनौली-सरधना रोड पर दो बाइकों की शनिवार की रात को जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सेना के जवान समेत दो की मौत हो गई। हादसे के बाद रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव मैनापूठी निवासी हामिद (40) पुत्र फराकत बाइक पर जा रहा था। तभी सामने से गांव मैनापूठी निवासी दीपक पुत्र सतपाल और भरत पुत्र कृष्णपाल बुलेट बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बुलेट और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी की बाइक सवार हामिद उछलकर सड़क पर जा गिरा। सड़क में सिर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आर्मी का जवान दीपक पुत्र सतपाल गंभीर व उसका साथी भारत पुत्र कृष्ण पाल रूप से घायल हो हो गए।

विज्ञापन

Army soldier and a youth have died in road accident in Sarurpur of Meerut
हमीद का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने दोनों घायलों को सरधना के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से आर्मी के जवान को मेरठ के लिए रेफर कर दिया लेकिन, जवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया गया कि घायल भारत सरधना के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और बुलेट को रोड से हटवाकर मार्ग चालू कराया। पुलिस ने मृतक हमीद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सेना के जवान की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रही है।

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?

उधर, दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। गांव में एक साथ दो युवकों की मौत को लेकर गम का माहौल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed