फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army School Safari worker shot killed, sensation

आर्मी स्कूल के सफाई कर्मचारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सनसनी

Sat, 05 Aug 2017 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 05 Aug 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
Army School Safari worker shot killed, sensation
सफाई कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

केंद्रीय विहार कालोनी के सामने बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने आर्मी पब्लिक स्कूल के सफाई कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सरेराह उस वक्त सफाईकर्मी को गोली मारी जब वह स्कूल से अपनी साथी कर्मचारी को साईकिल से उसके घर कंकरखेड़ा छोड़ने जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सफाई कर्मचारी को आनन-फानन में हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तहरीर दी है। हत्या के पीछे पुलिस अवैध संबंध मान कर चल रही है। 

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार यशपाल (45) पुत्र धर्म सिंह उर्फ धर्मा निवासी गांव सिवाया थाना दौराला कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर था। शुक्रवार को स्कूल की छुटटी के बाद अपनी साथी कर्मचारी रेनु जोकि उसी के साथ स्कूल में साफ सफाई काम करती है, साईकिल पर बिठाकर उसे उसके घर छोड़ने न्यू सैनिक कलोनी जा रहा था कि इस बीच जब वह खिर्वा रोड स्थित केंद्रीय विहार कलोनी के सामने पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश आए और पहले यशपाल से नाम पूछा उसके बाद इधर उधर का पता पूछा और सीधी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली मारते ही बदमाश फरार हो गए। यशपाल खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यशपाल को अचेतावस्था में कैलाशी हॉस्पिटल लेकर गई। जहां पर उसे देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है। वहीं घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव देखते ही दहाड़े मार मारकर रोने लगे। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर साथी कर्मचारी महिला को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यशपाल की साथी रेनु को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टतया मामला अवैध संबंधों को लग रहा है। रेनु एक विवादित महिला है। उसके चक्कर में पहले भी उसके देवर मनीष की हत्या हुई थी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम, रो रोकर बुरा हाल

Army School Safari worker shot killed, sensation
हत्या के बाद परिजनों ने किया हंगामा

वहीं यशपाल के परिजनों के अनुसार यशपाल शादीशुदा था। उसके पांच बच्चे हैं। सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। जैसे ही घटना का पता चला तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते हुए परिजन पहले घटनास्थल और बाद में मोर्चरी हाउस पहुंचे। बच्चों व यशपाल की पत्नी गुडडी का रो रोकर बुरा हाल है।  

भाड़े शूटरों ने की है हत्या  
वहीं पुलिस के सामने परिजनों ने कहा कि बदमाश नकाबपोश थे। दूसरे बदमाशों ने पहले यशपाल का नाम पूछा और बाद में उससे पता पूछा। उसके बाद उसे गोली मारी। बदमाशों कोई लूटपाट भी नहीं की। जिससे साफ जाहिर है कि बदमाश भाड़े के थे और सिर्फ उसकी हत्या करने के इरादे से ही आए थे। वहीं बदमाशों ने यशपाल की दोस्त रेनु को कुछ नहीं कहा। जबकि वह उस वक्त साईकिल पर बैठी हुई थी। यशपाल की भाभी राजबाला ने थाने में पुलिस के सामने रेनु की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसके चरित्र को लेकर तरह तरह के सवाल किए। राजबाला ने साफ साफ कहा कि इसी के चक्कर में यशपाल की हत्या हुई है। परिजनों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया।

2015 में रेनु के देवर की भी हुई थी हत्या

Army School Safari worker shot killed, sensation
परिजनों ने किया थाने का घेराव

इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल के अनुसार रेनु एक विवादित महिला है। जो कभी भी किसी को छोड़कर किसी के साथ भी रहना शुरु कर देती है। 2015 में उसके देवर मनीष की भी बदमाशों ने दिन दहाड़े सरधना रोड स्थित गोलू के ढाबे पर हत्या कर दी थी। तब भी मनीष के परिजनों ने रेनु के दोस्त यादराम निवासी सैनिक विहार के खिलाफ तहरीर दी थी और उसमें रेनु की भूमिका को संदिग्ध माना था। उसके बाद अब रेनु नरेश शर्मा नाम के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। अब उससे भी अलग रह रही थी। करीब एक साल से यशपाल के संपर्क में थी। यशपाल ने ही उसे स्कूल में सफाई कर्मचारी की जॉब दिलाई थी। हालांकि वह अभी संविदा पर है। 

मासूम थे बदमाश 
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि यशपाल रेनु को पिछले तीन माह से लगातार स्कूल से छुटटी के बाद साईकिल से उसके घर छोड़ने जाता था। बदमाशों को उसके बारे में पूरी जानकारी थी। प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि दोनों बदमाश मासूम से थे। दोनों की उम्र मात्र 17-18 साल ही थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed