फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army Public School, Meerut wins AWES football competition.

Meerut News: आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ ने जीती एडब्ल्यूईएस फुटबाल प्रतियोगिता

Thu, 06 Aug 2026 05:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Army Public School, Meerut wins AWES football competition.
फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। एडब्ल्यूईएस राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 6 अगस्त तक बेंगलुरु स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें मेरठ आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल मुकाबले में मेरठ आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने एपीएस धौलाकुआं (वेस्टर्न कमांड) को 2–0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की और राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता को जीतकर आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ की टीम ने 65वें सुब्रतो मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कप में अपना स्थान पक्का किया। यह प्रतियोगिता 18 अगस्त से 25 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होगी। टीम की इस जीत पर सभी खिलाड़ियों और कोच डॉ. अमित कुमार को श्रेय दिया गया। टीम मैनेजर नरेंद्र कुमार रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रीटा गुप्ता ने टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed