फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army Public School emerged as the winner in the debate competition.

विज्ञापन : वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल बना विजेता

Fri, 21 Aug 2026 09:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 21 Aug 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Army Public School emerged as the winner in the debate competition.
मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में हुआ आयोजन, साक्षी और एनी बनीं सर्वश्रेष्ठ वक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में सातवीं डॉ. डीपी सिंह मेमोरियल अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।आर्मी पब्लिक स्कूल की साक्षी कुमारी और रेवा सिंह बिष्ट विजेता रहीं। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल की याशिका शर्मा और अनंत सिंह प्रथम उपविजेता तथा दीवान पब्लिक स्कूल की कर्षिता मित्तल और अफीफा खान द्वितीय उपविजेता रहीं।
प्रतियोगिता का विषय क्या विद्यालयों में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और शैक्षणिक उत्कृष्टता को समान महत्व दिया जाना चाहिए रहा। विद्यालय संस्थापक स्वर्गीय ताराचंद शास्त्री और स्वर्गीय डॉ. डीपी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शालिनी धामा समेत विद्यालय संस्थापिका कुसुम शास्त्री, डिंपल सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद सिंह अत्री मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में एडवोकेट अस्मिता टैगोर, डॉ. माधुरी गुप्ता और सरबजीत घुम्मन शामिल रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

साक्षी कुमारी को विषय के पक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता और एनी त्यागी (मेरठ पब्लिक स्कूल, मेन विंग) को विषय के विपक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। विजेता और उपविजेता टीमों सहित सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. अलका श्रीवास्तव गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में तर्कशीलता, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed