फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army personnel sexually exploited young man by befriending him on Facebook, cheated him of money

Meerut News: सैन्यकर्मी ने फेसबुक पर दोस्ती कर युवक का यौन शोषण, रुपये ठगे

Wed, 05 Feb 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Army personnel sexually exploited young man by befriending him on Facebook, cheated him of money
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांग रहा दो लाख की रंगदारी
विज्ञापन

पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बुलंदशहर के सैन्यकर्मी ने बहसूमा क्षेत्र के युवक से फेसबुक पर दोस्ती कर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने करीब एक लाख रुपये पीड़ित से हड़प लिए। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख की रंगदारी मांग रहा है। आरोप है रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
युवक के मुताबिक फेसबुक के माध्यम से उसकी मुलाकात बुलंदशहर निवासी सैन्यकर्मी सोनू से हुई थी। फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है सैन्यकर्मी ने अपनी मजबूरी बताकर करीब 25 हजार रुपये अपने और पत्नी के बैंक खाते में जमा कराए। झांसा देकर उसे एक मई 2024 को गंगानगर के एक होटल में बुलाया। यहां पीड़ित के नाम से कमरा बुक कराया। आरोपी के साथ उसका दोस्त प्रशांत था।
विज्ञापन

पीड़ित भी अपने दोस्त के साथ होटल पहुंचा। यहां मीटिंग में आरोपी 50 हजार रुपये उधार लेकर चला गया। एक माह में रुपये लौटाने का वादा किया। 26 मई को आरोपी ने उसे होटल में मिलने बुलाया। यहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीकर पीड़ित बेसुध हो गया। आरोपी ने उसके कपड़े उतार दिए और यौन शोषण किया। इसकी वीडियो भी बना ली। पीड़ित को होश आया तो आरोपी उसकी जेब से 30 हजार रुपये लेकर जा चुका था। फोन पर बात करने पर उसने जल्द ही सारे रुपये लौटाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद पीड़ित ने जब तकादा किया तो आरोपी ने वीडियो कॉल कर उसे धमकी दी कि रुपये मांगे तो वीडियो वायरल कर दूंगा। पोस्टर तेरे गांव में लगवा दूंगा। वीडियो पर ही आरोपी ने बंदूक और तलवार आदि हथियार भी दिखाए। आर्मी की एके-47 से हत्या करने की धमकी दी। इससे वह काफी डरा हुआ है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बहसूमा पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed