फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army, Navy & Airforce Trainees Visit Amar Ujala Office for Digital Media Industrial Tour

Meerut: अमर उजाला कार्यालय पहुंचे आर्मी-नेवी-एयरफोर्स के प्रशिक्षार्थी, जानीं डिजिटल मीडिया की बारीकियां

Tue, 20 May 2025 06:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 20 May 2025 06:18 PM IST
सार

मेरठ में डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के तहत आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के प्रशिक्षणार्थियों ने अमर उजाला कार्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने समाचार लेखन से लेकर प्रिंटिंग और डिजिटल मीडिया तक की प्रक्रिया को समझा।

विज्ञापन
Army, Navy & Airforce Trainees Visit Amar Ujala Office for Digital Media Industrial Tour
अमर उजाला कार्यालय भ्रमण करने पहुंचे आर्मी-नेवी-एयरफोर्स के प्रशिक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एमएसएमई टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (पीपीडीसी), मेरठ सेंटर द्वारा संचालित डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के प्रशिक्षणार्थियों ने सोमवार को अमर उजाला मेरठ कार्यालय का औद्योगिक भ्रमण किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर स्थानीय संपादक नितिन यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि समाचार की एक विचार से लेकर पाठकों तक पहुंचने की प्रक्रिया में किन-किन चरणों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों की कार्यप्रणाली की व्याख्या की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल मीडिया कार्यशाला के दौरान डिम्पल सिरोही ने डिजिटल मीडिया की कार्यप्रणाली, कंटेंट की प्लानिंग, लेखन, संपादन और प्रकाशन और सोशल मीडिया की प्रक्रिया व भूमिका को बारीकी के साथ समझाया।

प्रशिक्षणार्थियों ने समाचार पत्र की प्रिंटिंग प्रक्रिया को भी मशीनों के जरिए लाइव देखा और विभिन्न विभागों का दौरा कर टीमों की कार्यशैली को समझा।

इस दौरान डिजिटल मार्केटिंग ट्रेनर्स अंकित चौहान और अमित गिरी भी मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने इस अनुभव को रोचक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed