{"_id":"6786c739b7f91e7059092ef9","slug":"army-honored-brave-women-on-veterans-day-meerut-news-c-14-1-mrt1002-757871-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वेटरन्स-डे पर सेना ने किया वीर नारियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वेटरन्स-डे पर सेना ने किया वीर नारियों का सम्मान
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिम यूपी सब एरिया के द्वारा भूतपूर्व सैनिक, वीर नारी और उनके आश्रितों के लिए नौवें वेटरन्स-डे पर वेटरन्स रैली का आयोजन अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट में किया गया। पश्चिम यूपी सब एरिया जीओसी वूदेव परिदा और अन्य सैन्य अधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। लेफि्टनेंट जनरल जीएस वर्मा ने कहा फौज में भर्ती होने वाला फौजी सदा फौजी रहता है।
पश्चिम यूपी सब एरिया जीओसी वूदेव परिदा ने कहा कि सदा एकसाथ रहो। सेहत का ख्याल रखो और अपनी यूनिट के लोगों से मिलते जुलते रहो। पेंशन आपकी सेविंग है। ऐसे में मोबाइल बैंकिंग से होने वाली धोखाधड़ी से बचें। उन्होंने स्पर्श पेंशन पोर्टल में पंजीकरण और जीवन प्रमाण पत्र के विषय में बताया। बताया कि बागपत में कैंटीन खोली गई है। जल्द ही बुलंदशहर में भी कैंटीन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दीं। इस अवसर पर सेना के पाइप बैंड ने सुंदर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डिप्टी जीओसी निखिल देशपांडेय ने भी वेटरन्स का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर और शामली के भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में सेना अभिलेख कार्यालय के प्रतिनिधियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी दी। पेंशन संबंधी समस्याओं का भी समाधान किया गया। बैंक, डीपीडीओ, जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास द्वारा भी कई जानकारी दी गई। सेवानिवृत्त होने के बाद रोजगार के अवसर के विषय में आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट सेल के जानकारी दी गई। इस दौरान कैंटीन, लैब और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक, वीर नारी और उनके आश्रितों को सम्मानित भी किया गया।