फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Armed youths roaming outside the college, students in panic

Meerut News: कॉलेज के बाहर घूम रहे हथियारबंद युवक, दहशत में विद्यार्थी

Tue, 30 Sep 2025 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Armed youths roaming outside the college, students in panic
जनता इंटर कॉलेज भूडबराल की प्रधानाचार्य ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपी, पुलिस तैनात करने की मांग
विज्ञापन

पिछले सप्ताह छात्र गुटों में हुए संघंर्ष के बाद बने हालात
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी साथ गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल स्थित जनता इंटर कॉलेज के बाहर हथियारबंद असामाजिक तत्वों की हरकतों से छात्रों में दहशत है। मंगलवार को प्रधानाचार्या रेखा गुप्ता और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए सुरक्षा बढाने और कालेज के बाहर पुलिस तैनात करने की मांग की।


तहरीर के अनुसार एक सप्ताह पूर्व कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में जनता इंटर काॅलेज के छात्रों भाग लिया था। वहां से लौटने के बाद छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों का चालान किया था। इस घटना के बाद से कालेज के बाहर बाइकों पर कुछ युवक चेहरे पर रूमाल बांधकर हथियार लेकर घूमते हैं जिससे अन्य छात्रों में दहशत का माहौल बना है। मंगलवार को भी कुछ युवक चेहरे पर रूमाल बांधकर बाइकों पर घूमते नजर आए। मामला प्रधानाचार्या रेखा गुप्ता और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा के पास पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने परतापुर थाने पहुंचकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की और कालेज के बाहर पुलिस तैनात करने की मांग की। गजेंद्र वर्मा ने मामले में उच्चाधिकारियों से भी शिकायत करने की बात कही। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed