{"_id":"5ec37c108ebc3e902b0f79d6","slug":"armed-youth-firing-fiercely-at-bus-stand-in-kharkhauda-in-meerut-amid-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के खरखौदा में आधा दर्जन हथियारबंद युवकों ने बस स्टेंड पर की जमकर फायरिंग, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के खरखौदा में आधा दर्जन हथियारबंद युवकों ने बस स्टेंड पर की जमकर फायरिंग, हंगामा
Tue, 19 May 2020 11:56 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 May 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ में जहां एक तरफ कोरोना को लेकर पुलिस प्रशासन की हवाईयां उड़ी हुई हैं वहीं आपराधिक तत्व पुलिस को खुले आम चुनौती दे रहे हैं। लोगों में कानून का जरा भी खौफ नहीं है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह खरखौदा थानाक्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर एक गांव निवासी तकरीबन आधा दर्जन हथियारबंद युवकों ने बस अड्डे पर जमकर फायरिंग की। वहीं दूसरे गांव के लोगों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर हंगामा किया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खरखौदा के गांव कैली और कुड़ी में चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर तनातनी रहती है। इसी बीच मंगलवार को कुड़ी ग्राम निवासी तकरीबन आधा दर्जन हथियारबंद युवकों ने क्षेत्र के बस स्टेंड पहुंचकर हवाई फायरिंग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी युवक तब तक फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
वहीं कैली ग्राम निवासी ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर हंगामा कर दिया और पुलिस की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।