फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arif was selling Kachori under the name Raju, Bajrang Dal created ruckus

Meerut News: राजू नाम से कचौरी बेच रहा था आरिफ, बजरंगदल ने किया हंगामा

Sat, 07 Mar 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Arif was selling Kachori under the name Raju, Bajrang Dal created ruckus
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड पर आरिफ नाम के युवक के राजू कचौरी वाला के नाम से कचौरी बेचने पर शुक्रवार को बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे किशनपुरी चौकी प्रभारी के रवैये पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और थाने पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी के समझाने और विक्रेता के ठेली पर लिखे गए नाम को बदलने के आश्वासन पर कार्यकर्ता मान गए। कार्यकर्ताओं ने ठेली पर राजू नाम का लिखा गया स्टीकर हटा दिया।
विज्ञापन

बजरंगदल के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि शारदा रोड पर एक युवक ठेली पर कचौरी बेच रहा था। शुक्रवार को किसी कचौरी खरीदने के बाद ऑनलाइन भुगतान किया। क्यूआर कोड स्कैन करने पर पता चला कि युवक का नाम आरिफ है। जबकि उसने ठेली पर नाम राजू नानू लिख रखा। युवक ने इसकी सूचना बजरंगदल के महानगर विद्यार्थी प्रमुख विशाल धानक और उज्जवल तायल को दे दी। उन्होंने इसकी जानकारी ब्रह्मपुरी थाने में दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस के पूछने पर विक्रेता ने अपना नाम राजू नानू बताया। सख्ती करने पर उसने असली नाम बताया। इसके बाद कार्यकर्ता ठेली से राजू नानू नाम हटाने को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

किशनपुरी चौकी प्रभारी ने इसका विरोध किया तो कार्यकर्ता नाराज हो गए। कार्यकर्ता महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा के साथ थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने चौकी प्रभारी पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने ठेली पर लिखा नाम हटाने व चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी इस दौरान किसी घटना की पड़ताल पर गए थे। उन्होंने फोन पर कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें समझाया और आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता मान गए। इस दौरान पुनीत धानक, विवेक जाटव और प्रिंस सार्थक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कर दिया गया था। कचौरी विक्रेता ने नाम बदलने की सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed