फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arif Ali became the Bar President, Sanjeev Pawar the General Secretary

Meerut News: बार अध्यक्ष बने आरिफ अली, संजीव पवार महामंत्री

Sat, 28 Mar 2026 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Arif Ali became the Bar President, Sanjeev Pawar the General Secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। देर रात मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अध्यक्ष पद पर आरिफ अली ने 77 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनाम अली रिजवी को 57 और सत्य प्रकाश शर्मा को 43 मत मिले, जबकि दो मत निरस्त हुए।
महामंत्री पद पर संजीव पवार ने 100 मत पाकर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी नितिन कुमार चंदन को 78 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रिजवान ने 84 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि ईश्वर को 81 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अरुण जैन ने 95 मत हासिल कर बाजी मारी। इस पद पर मनीष कुमार (90 मत) भी निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य प्रत्याशियों में अमित कुमार को 71 और मोहन पाल को 69 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सिंह 96 मत पाकर विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. रविंद्र सिंह ने 96 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि जगपाल सोम को 78 मत मिले। सामाजिक मंत्री पद पर अमित कुमार शर्मा ने 90 मत पाकर विजय प्राप्त की। वहीं संजीव कुमार 83 मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमरेश कुमार (110), सुधीर वशिष्ठ (102), सुखराम पाल (102), पूनम (101), प्रमोद शर्मा (93) और कुलदीप शर्मा (93) निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ कार्यकारिणी में शिरीन फ्रांसिस (101), मोहित गुप्ता (92), अंकुर सैनी (90), अर्पित गुप्ता (88), रवि सैनी (83) और सौरभ शर्मा (76) ने जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी विक्रम त्यागी ने सभी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed